March 29, 2026 2:06 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
उत्तराखंड

मनसा देवी भगदड़ में घायल महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; मरने वालों की संख्या बढ़ी

उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बीते रविवार को भगदड़ मचने से जो हादसा हुआ था, उसने प्रदेश समेत पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया था. इसी हादसे में घायल एक महिला ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. महिला की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है. मृतक महिला की पहचान फूलमती के रूप में की गई है.

मृतक महिला 55 साल की थी. फूलमती के शरीर पर कई चोटें आईं थी. फूलमती उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली थीं. हादसे में वो घायल हो गई थीं और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया था. एम्स में वह वेंटीलेटर सपोर्ट पर थीं. बुधवार यानी आज सुबह उनकी मौत हो गई.

मरने वालों की संख्या बढ़ी

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने महिला की मौत की पुष्टि की है. महिला की मौत के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है. एम्स प्रशासन के अनुसार, अभी भी एम्स में पांच मरीज भर्ती हैं. जिसमें दीक्षा और उनकी चार साल की बेटी आकांक्षी निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को वेटिलेंटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि दो अन्य को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. एक की हालत अब खतरे से बाहर है.

अफवाह फैलने के बाद मची थी भगदड़

गौरतलब है कि बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था. इस भगदड़ में आठ लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग बुरी तरह तरह से जख्मी हुए थे. दरअसल, मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि करंट आ रहा है. इसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. भगदड़ में लोग एक दूसरे पर गिरे. कई श्रद्धालु दब गए.

Related Articles

Back to top button