February 23, 2026 12:42 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

बिजली मीटरों को लेकर बड़ी खबर, पावरकॉम ने आखिरकार शुरू कर दी कार्रवाई

लुधियाना: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की अग्र नगर डिविजन के चंद भ्रष्ट और रिश्वतखोर कर्मचारियों द्वारा सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर विभिन्न इलाकों में गलत तरीके से लगाए गए बिजली के मीटरों संबंधी पावर कॉम की टीम द्वारा चेकिंग अभियान छेड़ने सहित जागरूकता अभियान चलाया गया है जिसमें पावर कॉम की इंफोर्समेंट टीम और अन्य विभागीय कर्मचारियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपने घरों में नए सिरे से बिजली के मीटर लगवाने की अपील की जा रही है l

एक्सियन दलजीत सिंह द्वारा लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए किसी दलाल के झांसे में नहीं फंसने की अपील करते हुए पावर कॉम विभाग के फिरोजपुर रोड स्थित कार्यालय में लगे आधिकारिक काउंटर पर फीस जमा करवाकर दी गई राशि रसीद लेने के लिए जागरूक किया है l उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा इलाके में उपभोक्ताओं के  घरों में लगे 445  मीटरों की जांच की गई है जिसमें से 225 के करीब गलत तरीके से लगे हुए पाए गए हैं l इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि अग्र नगर डिविजन के एक्सियन दलजीत सिंह ने कर्मचारियों द्वारा विभिन्न कॉलोनियो में लगाए गए बिजली के संदिग्ध मीटरों की रिपोर्ट अपने हाथों से तैयार की है  जिसमें कर्मचारियों द्वारा लगाए गए बिजली के शकी मीटरों का आंकड़ा 400 के पार है और इसमें से 225 मीटर फर्जीवाड़े के तहत लगाए जाने की संभावना बनी हुई है जिसकी जांच एनफोर्समेंट कमेटी द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है ताकि मामले की जमीनी सच्चाई आम जनता के सामने रखी जा सके l

एक्सियन दिलजीत सिंह द्वारा सभी उपभोक्ताओं को अपील की गई है कि कर्मचारियों द्वारा गैरकानूनी तरीके से लगाए गए बिजली के कनेक्शन सरेंडर करने के लिए वह खुद पावर कॉम विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क करें ताकि विभाग द्वारा उनके घरों में लगाए जाने वाले बिजली के प्रत्येक कनेक्शन को कानूनी जामा पहना कर मीटर लगाया जा सके l एक्सियन दिलजीत सिंह ने कहा कि पावर कॉम विभाग की इंफोर्समेंट कमेटी के उच्च अधिकारियों द्वारा अगर नगर डिवीजन के विभिन्न इलाकों में गैर कानूनी तरीके से लगाए गए बिजली के मीटरों की गहनता के साथ जांच की जा रही है जब दलजीत सिंह ने कहा कि विभाग की उच्च स्तरीय टीम द्वारा शकी तरीके से लगाए गए बिजली के मीटरों का सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है उन्होंने कहा  घोटाला मामले में आरोपी पाए जाने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होनी जरूरी है चाहे वो कोई भी क्यों ना हो  दिलजीत सिंह ने कहा की असल में विभाग द्वारा बिजली के मीटर का 1 वर्क आर्डर जारी करने पर कर्मचारियों द्वारा सोची समझी साजिश के तहत 2 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के मीटर लगाए गए हैं जिसकी सिक्योरिटी राशि अपनी जेब में डालने के साथ ही रिकॉर्ड में भी हेराफेरी की गई है और मामला सामने आने के तुरंत बाद ही उन्होंने खुद विभाग के उच्च अधिकारियों को घोटाले की रिपोर्ट बनाकर भेजी है जिसमें पहले 300 मीटर संदिग्ध बताए जा रहे थे जबकि उनके द्वारा फिर से जांच करने पर यह आंकड़ा 425 के पास पहुंच चुका है l

Related Articles

Back to top button