February 24, 2026 4:04 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
राजस्थान

शादी के लिए लगी लड़कों की लाइन! 11 लड़कियों के लिए आए 1900 आवेदन, ऐसे फाइनल किए गए दूल्हे

सिर्फ 11 लड़कियों की शादी कराने के लिए 10-20 नहीं पूरे 1900 लड़कों का इंटरव्यू लिया गया. जी हां, आप सही सुन रहे हैं. यह मामला राजस्थान का है जहां पर 11 लड़कियों की शादी कराने के लिए 1900 लड़कों का पहले इंटरव्यू लिया गया फिर उनका बैकग्राउंड चेक हुआ, उनके परिवार का वैरिफिकेशन किया गया और सैलरी का दावा भी चेक किया गया. इसके बाद उनक लड़कों में से 11 दूल्हे चुने गए जिनके साथ लड़कियों की खुशी-खुशी शादी कराई गई.

आप अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं तो चलिए बता देते हैं, राज्य सरकार और महिला सदनों की पहल पर राज्य की उपेक्षित, उत्पीड़ित और असहाय युवतियों की जिंदगी को संवारने के लिए यह भव्य आयोजन किया गया जहां पर राजस्थान के कई जिलों से लड़कों ने आवेदन दिया. निकाह के लिए जयपुर, डीडवाना, झुंझनूं, कोटा और बारां जैसों जिलों से 1900 लड़के दूल्हा बनने की ख्वाहिश लेकर आए. इन सभी ने दूल्हा बनने की दावेदारी में हिस्सा लिया.

1900 लड़कों का हुआ इंटरव्यू

इस शादी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आवेदन मंगवाए गए थे. आवेदन आने के बाद इन सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया गया. इसके बाद इन सभी के घर परिवारों की तलाश की गई, पड़ोसियों से फीडबैक लिया गया, नौकरी और कमाई के जरियों की भी जांच की गई और फिर जो 11 सबसे परफेक्ट निकले उनके साथ महिलाओं का निकाह करने की बात पक्की की गई है.

जयपुर से 6 लड़के हुए फाइनल

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की टीम ने महीनों तक जांच पड़ताल की फिर जाकर सिर्फ 11 लड़के काबिल समझे गए और उनके साथ इन महिलाओं का निकाह तय किया गया. प्रोसेस के दौरान दूल्हे के कैरेक्टर और कमिटमेंट की भी जांच की गई. दूल्हा बनने के लिए जो आवेदन आये थे उनमें से जयपुर से सबसे ज्यादा यानी 6 दूल्हे सिलेक्ट हुए हैं. वहीं डीडवाना-कुचामन से 2, झुंझनूं, कोटा और बारां से 1-1 का सिलेक्शन हुआ था.

शादी नहीं बल्कि जीवन पुनर्वास

सामाजिक रूप से उत्पीड़ित और उपेक्षित युवतियों को सरकार और सामाजिक संस्थाओं की ओर से एक नया जीवन देने की कोशिश की जाती है ताकि उनके दुख भरे जीवन में सामान्य परिवारों वाली खुशियां शामिल हो सकें. राज्य सरकार इस कार्यक्रम को ‘जीवन पुनर्वास’ नाम देती है.

Related Articles

Back to top button