August 3, 2025 4:44 pm
ब्रेकिंग
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द
रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं: मुख्यमंत्री साय

सीएम ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 विजेता दामिनी देवांगन को किया सम्मानित

डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ देवांगन समाज का महाकुम्भ

रायपुर–/ बिलासपुर,छत्तीसगढ़। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित प्रदेश देवांगन समाज के महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशिष्ट उपलब्धियों के लिए समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बिलासपुर निवासी और हाल ही में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने वाली दामिनी देवांगन को मुख्यमंत्री ने शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दामिनी ने गोवा

स्थित कैंडोलिम बीच होटल सोनेस्त में आयोजित नेशनल टैलेंट ब्यूटी पेजेंट शो में यह गौरव हासिल किया, जिसमें देशभर से आई प्रतिभाओं ने भाग लिया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गौरव की लहर है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने में देवांगन समाज समेत प्रदेश के सभी समाजों का सामूहिक योगदान बहुत जरूरी है। लोगों ने विश्वास और उम्मीदों के साथ प्रदेश में हमारी सरकार बनाई। हम भी लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में समाज के जनप्रतिनिधि, उत्कृष्ट बुनकर, होनहार छात्र, व्यापारी व चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसमें मुझे एक संगठित और प्रगतिशील समाज की झलक दिखी। मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज की लिखित नियमावली का विमोचन किया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बुनकरों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने काम संभालते ही मजदूरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी। कार्यक्रम में विधायक किरण सिंहदेव, पुरंदर मिश्रा, शिवरतन शर्मा व मोतीलाल साहू और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button