February 20, 2026 6:34 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
दिल्ली/NCR

नोएडा-गाजियाबाद में सायरन की आवाज से घबराएं नहीं… सहयोग करें; सिक्योरिटी चेक के लिए हो रही ड्रिल

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के इलाकों में आज सायरन की आवाज सुनने को मिल सकती है. प्रशासन ने आज यानी एक अगस्त को जिले में भूकंप व रासायनिक आपदा को लेकर मॉक ड्रिल की घोषणा की है. ये नेशनल मॉक ड्रिल, भूकंप और औद्योगिक खतरों से बचाव के लिए की जा रही है.

यह ड्रिल पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ होगी, जिसमें पुलिस, एनडीआरएफ, चिकित्सा, नगर पालिका, अग्निशमन, यातायात, होमगार्ड सहित सभी आपात सेवाओं से जुड़े विभाग शामिल रहेंगे. लोगों से भी अपील की गई है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं, अफवाह न फैलाएं और सहयोग करें.

मॉक ड्रिल से पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचें और रूट मैप, एंबुलेंस, संचार प्रणाली, बचाव उपकरण सहित सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

बच्चे होंगे शामिल

प्रशासन ने मॉक ड्रिल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पांच इंसीडेंट कमांडर तैनात किए हैं. यह कमांडर मौके पर टीमों का समन्वय करेंगे और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को परखेंगे. इस मॉक ड्रिल में स्कूल के बच्चों को भी जोड़ा गया है ताकि उन्हें आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा सकें.

भूकंप जोन-4 में आता है जिला

जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिले भूकंप के जोन-4, 3 और 2 में आते हैं, जिनमें ग्रेटर नोएडा भी शामिल है. 4.5 तीव्रता का भूकंप भी यहां इमारतों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है.

गाजियाबाद में भी मॉक ड्रिल

प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी आज मॉक ड्रिल आयोजित होगी. इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना और विभागीय समन्वय की जांच करना है.

Related Articles

Back to top button