February 24, 2026 4:02 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

AIMIM की सभा में ‘संडे संग्राम’: भीड़ को संभालने के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, दौड़ा-दौड़ा कर पीटे समर्थक

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी के तहत AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की अकोला में जनसभा हुईहालांकि इस सभा में जबरदस्त हंगामा हो गयाभगदड़ के बाद पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

अकोला के जुल्फिकार अली मैदान में आयोजित इस सभा में भीड़ अनियंत्रित हो गई. ओवैसी के कथित आह्वान और आयोजकों की लापरवाही के कारण हालात बिगड़ेलोगों के मंच की ओर दौड़ने से कुचलने जैसी स्थिति बन गईजिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

मंच पर जाना चाहते थे समर्थन इसी दौरान बिगड़े हालात

अकोला में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान लाठीचार्ज की घटना सामने आई हैसभा में मौजूद लोगों के बेकाबू हो जाने से भारी अफरा-तफरी मच गईअकोला के गढ़ के इलाके स्थित जुल्फिकार अली मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की सभा आयोजित की गई थी. आयोजन में किसी तरह की उचित योजना न होने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई.

सभा समाप्त होते समय असदुद्दीन ओवैसी के कथित गैर-जिम्मेदार व्यवहार से हालात और बिगड़ गए. ओवैसी ने लोगों को मंच की ओर आने का आह्वान किया, जिसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मंच की ओर दौड़ लगा दी.

सभा खत्म होते समय ओवैसी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे भारी भगदड़ मच गई. इस दौरान सभा स्थल पर कुचलने जैसी स्थिति (भगदड़) बन गई. आयोजकों और ओवैसी की कथित लापरवाही के कारण एमआईएम की सभा में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि भीड़ बहुत ज्यादा होने के चलते बेकाबू हो गई थी. ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ बड़ी संख्या में मंच तक जाना चाहती थी. उन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. अभी तक जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें यह देखा जा सकता है AIMIM के कुछ समर्थक जो उस समय रैली में ही मौजूद थे, आपस में भिड़ गए.

Related Articles

Back to top button