February 22, 2026 11:22 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

शरीर पर किया पेशाब, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे…2 घंटे तक टॉर्चर, हापुड़ में बिल्डर के साथ हैवानियत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिल्डर को बंधक बनाकर दो घंटे तक यातनाएं दी गईं. सात लोगों ने बिल्डर को कमरे में कुर्सी से बांध दिया. फिर तमंचा उनकी कनपटी पर रख बुरी तरह उनकी पिटाई की. इतना ही नहीं आरोपियों ने बिल्डर पर पेशाब किया. उनके प्राइवेट पार्ट में डंडे मारे. पीड़ित बिल्डर का नाम पवन कुमार है. ये पूरा मामला हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी का है.

मामले की शिकायत करने पर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की. पीड़ित बिल्डर नगर की सुभाष विहार कॉलोनी का रहने वाला है. बिल्डर ने बताया कि उनके पास एक कर्मचारी काम करता था. बिल्डर ने कर्मचारी पर उनके ऑफिस से एक लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के गहने चोरी का आरोप लगाया.

कर्मचारी के दोस्त ने बिल्डर को बुलाया

बिल्डर के ऑफिस से नकदी और गहने 10 दिन पहले चोरी किए गए थे. बिल्डर ने इस चोरी की तहरीर कस्बा चौकी में दी, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर टालती रही. इस बीच आरोपी कर्मचारी गायब हो गया. बिल्डर के अनुसार, उसको 27 जुलाई को एक फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने खुद को कर्मचारी का दोस्त बताया और चोरी के खुलासे में सहायता की बात की और उनको मोदीपोन कॉलोनी बुलाया.

घटना का वीडियो भी बनाया

पीड़ित बिल्डर का आरोप है कि मोदीपोन कॉलोनी स्थित मकान में तमंचे के बल पर उनको सात से ज्यादा आरोपियों ने बंधक बना लिया. फिर कुर्सी से बांधकर दो घंटें तक डंडों और बेल्ट से उनकी पिटाई की. बिल्डर ने आरोपियों पर उनपर पेशाब करने और उनके प्राइवेट पार्ट पर वार करने का भी आरोप लगाया. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया.

पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा. बिल्डर ने पुलिस पर घटना के पांच दिन बाद भी मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया. वहीं एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामाला उनके संज्ञान में नहीं आया है. मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button