March 6, 2026 6:02 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
विदेश

हर रोज 8 भारतीयों को अमेरिका से भेजा जा रहा वापस, बाइडेन के समय सिर्फ इतना था आंकड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कई बातों और फैसलों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. चाहे वो अवैध प्रवासियों का मामला हो या फिर दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का मामला हो. हर बार वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन ने 1700 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. ये आंकड़े बाइडन सरकार की तुलना में तीन गुने से भी ज्यादा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रेप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन के आंकड़ों में तेजी देखने को मिली है. मौजूदा सरकार और पुरानी सरकार की तुलना की जाए तो ये आंकड़े तीन गुने से भी ज्यादा हैं. छह महीनों के भीतर ही अमेरिका से 1703 लोगों को भारत वापस भेजा गया है.

हर दिन 8 भारतीयों को किया जा रहा डिपोर्ट

जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन में तेजी देखने को मिल रही है. जो बाइडेन प्रशासन के दौरान देखे गए दैनिक औसत से लगभग तिगुना है. विदेश मंत्रालय (MEA) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केवल साढ़े छह महीनों में 1,703 भारतीयों को निर्वासित किया गया है. लगभग हर दिन आठ, जबकि जनवरी 2020 और दिसंबर 2024 के बीच औसतन तीन प्रतिदिन थे. यह तेजी पिछले साढ़े पांच सालों में दर्ज किए गए सभी भारतीयों के निर्वासन का लगभग एक चौथाई है, जिनकी कुल संख्या 7,244 है.

गड़बड़ी को लेकर अमेरिका सख्त

अमेरिकी विदेश विभाग ने वीजा धारकों को एक चेतावनी जारी की थी. इसमें कहा गया था “हम वीज़ा धारकों की लगातार जांच करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें निर्वासित कर देंगे. पिछले कुछ दिनों में देखने को मिला है कि अमेरिका ने अपने वीजा नियम और भी सख्त किए हैं.

कब-कब डिपोर्ट किए गए भारतीय?

इस साल में अब तक 1,703 निर्वासनों में से 864 व्यक्तियों को अलग-अलग अमेरिकी एजेंसियों की तरफ से आयोजित चार्टर और सैन्य उड़ानों से वापस भेजा गया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने 5, 15 और 16 फ़रवरी को सैन्य उड़ानों के ज़रिए 333 भारतीयों को वापस भेजा था. 19 मार्च, 8 जून और 25 जून को 231 अन्य लोगों को आईसीई चार्टर प्लेन से डिपोर्ट किया गया. गृह सुरक्षा विभाग ने 5 और 18 जुलाई को 300 और भारतीयों को डिपोर्ट किया है.

अमेरिका जिस तरीके से अवैध प्रवासियों को निशाना बना रहा है, उसको लेकर कई देशों ने आपत्ति जताई है. इसके बाद भी ट्रंप का रुख साफ है कि वे किसी भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में नहीं रहने देंगे.

Related Articles

Back to top button