February 13, 2026 6:40 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

Ludhiana की सड़कों पर मंडराया खतरा, ट्रैफिक पर लगी रोक!

लुधियाना: लुधियाना वासियों को आए दिन कोई न कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। हाल ही में भारी बारिश के कारण एक के बाद एक सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। 2 दिन पहले पक्खोवाल मेन रोड पर गहरा गड्ढा पड़ने के बाद अब मॉडल टाउन लायलपुर स्वीट्स चौक में सड़क धंसने का मामला सामने आया है।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस रोड पर 2 अस्पताल पड़ते हैं दीप अस्पताल व सुमन अस्पताल। सड़क के बीचो-बीच धंसने से गहरा गड्ढा पड़ गया। इस कारण ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने खुदाई शुरू की तो पाया कि सीवरेज लाइन में लीकेज के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे यह घटना घटी। फिलहाल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम द्वारा ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और रिपेयर कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों में प्रशासन को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

Related Articles

Back to top button