August 3, 2025 2:06 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने रायपुर-जबलपुर नई रेलसेवा को दिखाई हरी झंडी *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द
मध्यप्रदेश

दमोह में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को सांप ने काटा, हुई दर्दनाक मौत

दमोह।  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रविवार को तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग – अलग स्थानों पर दो लोगों की जहरीले सांप के डसने से मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। पहला मामला थाना के ससनाकला ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम ढाना से सामने आया है। जहां पर सर्पदंश से ताराबाई पति डाल सिंह लोधी उम्र 60 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

परिजनों द्वारा बताया गया है ताराबाई को घर में सोते समय सांप ने काट लिया था, जिसे इलाज के लिए लाया गया था लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना ग्राम बम्हौरी से सामने आई है, जहां पर घर के बाहर खेलते समय 8 वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया।

जिसे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दसोश पिता हल्ले भाई लोधी उम्र 8 वर्षीय अपने घर के पास अपनी बहनों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान सांप ने डंस लिया दोनों मामलों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button