Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

MP-राजस्थान और पंजाब में बाढ़ राहत में जुटी सेना, बचाए गए 100 से ज्यादा लोग

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है. भारतीय सेना मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आई बाढ़ के हालात में लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही है. इन राज्यों के कई जगहों के हालात अब सामान्य हो रहे हैं. अब तक सेना ने 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, वहीं 300 से अधिक लोगों का प्राथमिक उपचार चल रहा है. हमारी सेना हर स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है.

मध्यप्रदेश के गुना और शिवपुरी जिलों में तैनात सेना की टुकड़ियों को आज हटा लिया गया, क्योंकि वहां हालात अब सामान्य हो गए हैं. हालांकि अशोकनगर-ग्वालियर से एक टुकड़ी अभी भी इसागरह और सिहोरा क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा ले रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद दी जा सके.

राजस्थान की सेना अलर्ट पर

राजस्थान के धौलपुर में सेना की एक टुकड़ी तैयार हालत में तैनात है, ताकि अगर स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत मदद पहुंचाई जा सके. वहीं श्रीगंगानगर में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जिलाधीश की मांग पर सेना ने अपनी टीम भेज दी है. यह टीम जलभराव की समस्या से निपटने में तकनीकी मदद दे रही है. इसके लिए प्रशासन ने 5 पंपिंग सेट और 2 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की मांग की है.

अब तक का राहत कार्य

भारी बारिश की वजह से खराब स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारतीय सेना हर संभव प्रयास कर रही है. अभी तक सेना द्वारा चला जा रहे बचाव अभियान के तहत 105 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, वहीं 300 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक इलाज दिया गया.

सेना पूरी तरह तैयार

भारतीय सेना हर स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है. हमारी भारतीय सेना किसी भी इमरजेंसी में तुरंत और संवेदनशील तरीके से कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.