March 7, 2026 3:25 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

बारिश में चप्पल पहनकर स्कूल आए बच्चों को प्राचार्य ने नहीं दी एंट्री, तो भड़के अभिभावकों ने लगाया गंभीर आरोप

जशपुर: इस समय बारिश का दौर चल रहा है। जिसकी वजह से स्कूली बच्चों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बारिश की वजह से बच्चों को भीगकर स्कूल जाना पड़ता है। इसी बीच बारिश की वजह से बच्चों के जूते गीले हो गए। जिससे बच्चे चप्पल पहनकर स्कूल चले गए, लेकिन यहां प्राचार्य ने बच्चों को प्रवेश नहीं दिया। स्कूल के प्राचार्य द्वारा बच्चों को स्कूल परिसर से लौटा देने के बाद अभिभावकों में नाराज़गी फैल गई है और स्कूल प्रशासन के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुनकुरी विकासखंड के लोयोला हिंदी माध्यम स्कूल का है। अभिभावकों का आरोप है कि लगातार बारिश के कारण बच्चों के जूते गीले हो गए, जिस कारण वे मजबूरी में चप्पल पहनकर स्कूल पहुंचे। लेकिन प्रिंसिपल फादर सुशील ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

बताया जा रहा है कि कई बच्चों को स्कूल गेट से ही लौटा दिया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ा है। बच्चों के परिजनों ने इसे अमानवीय व्यवहार बताया है और कहा कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों की परिस्थिति को समझना चाहिए था। इस मामले में जब स्कूल के प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि, “हम बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह नियम लागू करते हैं। यूनिफॉर्म और उचित पहनावा विद्यालय के अनुशासन का हिस्सा है।”

हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि यह निर्णय व्यवहारिक नहीं है और बच्चों को असुविधा और अपमान का सामना करना पड़ा। चूंकि इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से लिखित में माफ़ी मांगने और दुबारा बच्चों के साथ ऐसा बरताव नहीं करने की मांग की है। वहीं इस मामले में कुनकुरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी. आर. भगत ने बताया कि अभी जानकारी मिली है जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button