February 12, 2026 8:09 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो लाख के इनामी समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

सुकमा: माओवादियों के खिलाफ मानसून में भी लगातार ऑपरेशन जारी है। सूचना मिलते ही लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जवानों को सफलताएं भी मिल रही हैं। दो दिनों में दो लाख के इनामी समेत आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सभी माओवादियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वे सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा इलाके में माओवादियों एकत्रित हुए हैं और घटना करने के फिराक में हैं। इसके बाद केरलापाल थाने से जिला बल, डीआरजी और सीआरपीएफ 159 बटालियन के जवानों को सर्चिंग ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

जवानों ने पकड़ा दो लाख का इनामी माओवादी

जवान सर्चिंग करते हुए गोगुड़ा, पोंगाभेज्जी और रबड़ीपारा के जंगलों में तीन माओवादियों को पकड़ने में कामयाब हुए। जिसमें दो लाख का इनामी माओवादी पोड़ियामी नंदा (मिलिशिया कमांडर), हेमला जोगा (मिलिशिया सदस्य) और हेमला गंगा (मिलिशिया सदस्य) के रूप में पहचान हुई।

काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

ये सभी पिछले कई सालों से माओवाद संगठन में काम कर रहे थे, साथ ही उनके पास से दो नग टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। ये सामग्री जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्वेश्य थी। सभी से पूछताछ की गई, उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विस्फोटक सामग्री के साथ पांच गिरफ्तार

वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को जिले के जगरगुड़ा थानाक्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की। टिफिन बम को मौके पर ही डिफ्यूज किया गया।

गिरफ्तार माओवादियों की पहचान हमेला मुया, कवास नंदा, हेमला देवा, मुचाकि जोगा और वेट्टी भीमा थी। सभी ने पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़े होने और काम करना स्वीकार किया। वहीं विस्फोटक सामग्री का उपयोग सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्वेश्य से प्लांट करना स्वीकार किया। सभी से पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश किया गया और वहां से जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button