April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
महाराष्ट्र

एक व्हाट्सऐप स्टेटस पर भड़की थी हिंसा, जमकर हुई आगजीनी और तोड़फोड़, 500 पर केस और 15 अरेस्ट

सोशल मीडिया पर डाली गई एक आपत्तिजनक पोस्ट के चलते पुणे की दौंड तहसील के यवत इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए. इससे नाराज भीड़ ने सार्वजनिक और निजी संपत्ति को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया. हालात को नियंत्रण में लाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. ये नांदेड़ का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है.

दौंड तहसील के यवत गांव में सांप्रदायिक तनाव तब भड़क उठा जब भीड़ सड़कों पर उतर आई. मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया. आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद संपत्तियों में आग लगा दी. एक बेकरी की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.

अब तक 15 लोग गिरफ्तार

यवत पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर नारायण देशमुख ने जानकारी दी कि अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें 6 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा के मामले में पांच मामले दर्ज किए हैं. जिनमें से चार मामले 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया. इनमें से 100 से ज्यादा लोगों की पहचान की जा चुकी है.पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक मोटरसाइकिल, दो कारें, एक धार्मिक संरचना और एक बेकरी को निशाना बनाया है. जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

जांच में साजिश के कोई संकेत नहीं

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बाताया कि शुरुआती जांच में किसी साजिश का संकेत नहीं मिला. राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) समेत सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी की तैनाती गांव में की गई है. भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लगाई गई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया. और कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर लोगों ने नारोज होकर तोड़फोड़ की.

Related Articles

Back to top button