February 23, 2026 11:57 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
लाइफ स्टाइल

सुबह की ये आदतें दिन में कम कर सकती हैं एनर्जी, आज ही करें बदलाव

एक सही मॉर्निंग रूटीन हमें पूरे दिन एक्टिव रखने में मदद करता है. जब हम दिन की शुरुआत एक पॉजिटिव वाइब्स के साथ करते हैं तो इससे हम दिन में भी मेंटली अच्छा महसूस करते हैं तो वहीं अगर हम सुबह फिजिकल एक्टिविटी से लेकर सही समय पर उठना, बैलेंस ब्रेकफास्ट लेना जैसी एक्टिविटी सही तरीके से करते हैं, तो हमारा पूरा दिन बेहतर बीतता है और हम हेल्दी-फिट भी रहते हैं. कुछ लोगों को मॉर्निंग के कुछ देर बाद ही शरीर में एनर्जी कम कमी महसूस होने लगती है. इसके पीछे आपकी कुछ बैड हेबिट्स या गलतियां हो सकती हैं. जिससे दिन में आपको आलस और थकान बहुत जल्दी होने लगती है साथ ही आप मेंटली भी सुस्त महसूस करते हैं.

मॉर्निंग रूटीन सही होने से न सिर्फ आप शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी और फिट रह सकते हैं, बल्कि इसका असर आपके काम की प्रोडक्टिविटी पर भी पड़ता है और ये आपकी पर्सनैलिटी में भी दिखता है. वहीं सुबह की शुरुआत अगर सही न हो तो दिन में आपको आलस, थकान, चिड़चिड़ापन जैसी दिक्कतें होने लगती है. जान लेते हैं कि वो सुबह की कौन सी खराब आदतें हैं जो आपको दिन में लो फील करवाती हैं.

बहुत सारे अलार्म लगाकर सोने की आदत

कई ऐसे लोग होते हैं जो हर थोड़ी देर का अलार्म लगाकर सोते हैं और बार-बार उसे बंद करके वापस सो जाते हैं. इससे स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होती है. इसकी वजह से स्लीप इंटर्टिया की समस्या हो जाती है यानी जागने के बाद कुछ देर तक बहुत ही सुस्त महसूस करना और मूड में चिड़चिड़ापन होना, जिसका असर आपके डे वर्क पर भी पड़ता है.

उठते ही फोन चेक करना

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो फोन को अपने सिरहाने रखकर सोते हैं और रात में जितनी भी बार आंख खुलती है तो मैसेज, नोटिफिकेशन चेक करने लगते हैं. सुबह उठने के बाद भी सबसे पहले फोन उठाते हैं. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पता ही नहीं चलता कब आधा या एक घंटा गुजर गया. ये आदत आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालती है. इससे नींद खराब होने के साथ ही स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे आपको दिन में थकान और उदासी महसूस हो सकती है.

नाश्ता स्किप कर देना

आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो सुबह नाश्ता स्किप कर देते हैं या फिर ब्रेकफास्ट के नाम पर सिर्फ एक कप चाय-कॉफी और बिस्किट नमकीन लेते हैं तो इससे आपकी एनर्जी बहुत जल्दी लो हो जाती है और सेहत पर भी बुरा असर होता है. सुबह नाश्ता न करना या फिर हेल्दी फूड्स न लेने की वजह से न्यूट्रिएंट्स की कमी भी होती है साथ ही अनहेल्दी खाने के चांसेस बढ़ जाते हैं, जिससे वजन बढ़ने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है.

खुद को हाइड्रेट न करना

सुबह उठने के बाद पानी पीने से दिन की शुरुआत करना सही माना जाता है, क्योंकि रातभर जब हम सोकर जागते हैं तो बॉडी डिहाइड्रेट हो चुकी होती है. ऐसे में अगर आप हाइड्रेशन का ख्याल नहीं रखते हैं तो जल्दी एनर्जी लो फील होने लगती है.

नेचुरल लाइट में न जाना

सुबह उठने के बाद हल्की फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही नेचुरल लाइट में जाना बहुत जरूरी होता है. अगर आप उठने के बाद भी अपने कमरे में ही रहते हैं या फिर घर से बाहर निकलकर बिल्कुल भी सन लाइट में नहीं जाते हैं तो इससे भी सुस्ती, आलस और थकान, मूड में उदासी महसूस होती रहती है.

Related Articles

Back to top button