February 23, 2026 11:09 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

बिस्तर में छिपा था सांप, 3 साल की मासूम को डसा… पापा ने बचाया तो हुआ ये हाल

मध्य प्रदेश में उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र दर्दनाक घटना सामने आई है. एक ही परिवार के दो लोगों को सांप ने डस लिया. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पिता और बेटी साथ बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहे थे तभी अचानक बेटी अचानक चिल्लाने लगी. बेटी को चिल्लाते देख पिता ने जब आसपास देखा तो बिस्तर में एक जहरीला सांप छुपा हुआ था. सांप को देखकर पिता ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो सांप ने उसे भी डस लिया. शोर मचाने पर परिवार ओर गार्डन के और लोग यहां पहुंचे. जिन्होंने तुरंत पिता और बेटी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई जबकि पिता अभी भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

पूरा मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है जहां खाकचौक स्थित आशीर्वाद गार्डन में बदनावर निवासी मांगीलाल निनामा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. आज सुबह मांगीलाल अपनी 3 साल की बेटी मीनाक्षी के साथ मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रहे था, तभी मीनाक्षी का हाथ बिस्तर के पास पड़े एक कपड़े पर पड़ गया. बिस्तर पर हाथ पड़ते ही मीनाक्षी अचानक चिल्लाने लगी. बेटी को चिल्लाते देख जब मांगीलाल ने बिस्तर के आसपास देखा तो मांगीलाल घबरा गया क्यों कि बिस्तर के पास कपड़े में छुपकर एक सांप बैठा था, जिसने ही मीनाक्षी के हाथ पर डस लिया था.

बेटी के बाद पिता को भी सांप ने काटा

मांगीलाल ने जब सांप को भगाने की कोशिश की तो सांप ने उसे भी डस लिया. इस घटना के बाद मांगीलाल और मीनाक्षी को अस्पताल भेजा गया जहां मीनाक्षी की मौत हो गई. जबकि मांगीलाल का उपचार जारी है. गार्डन संचालक समीर खान ने बताया कि मांगीलाल और उसके परिवार को रहने के लिए गार्डन में जगह दी थी. यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी करता था. आज सुबह भी मांगीलाल की पत्नी घटना के दौरान घर पर खाना बना रही थी. इस समय यह घटना घटित हो गई. सांप के डसने के बाद मांगीलाल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका उपचार जारी है लेकिन डाक्टरों का कहना है कि मांगीलाल की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय घर में मीनाक्षी और मांगीलाल के अलावा दो बच्चे और भी सोए हुए थे. यह तो गनीमत रही कि मांगीलाल और मीनाक्षी को डसने के बाद सांप ने और किसी को अपना शिकार नहीं बनाया. अगर सांप और भी लोगों को निशाना बनाता तो यहां पर दो बच्चे और भी सोए हुए थे.

गार्डन के बाहर लगी लोगों की भीड़

आज सुबह जैसे ही गार्डन के कमरे में सांप के द्वारा दो लोगों को काटने की जानकारी क्षेत्रवासियों को लगी तो लोग एकत्र हो गए. लोगों ने इस परिवार की सहायता करने की कोशिश भी की. और मांगीलाल और मीनाक्षी को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन 3 साल की मासूम मीनाक्षी की इस घटना में जान चली गई है.

Related Articles

Back to top button