March 27, 2026 3:34 pm
ब्रेकिंग
Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आस्था के आंगन में नारी शक्ति का उदय: किलकिला धाम में भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा बंजारा... भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा...
मध्यप्रदेश

Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी ‘वंदे भारत’ ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये का खास रंगीन सिक्का

इंदौर: देश में रेलों के विद्युतीकरण के इतिहास को 100 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने पहली बार रंगीन सिक्का जारी किया है. हाल ही में जारी किए गए ₹100 के इस पहले रंगीन सिक्के पर वंदे भारत ट्रेन नजर आ रही है जो रेलों के विद्युतीकरण और आधुनिक दौर की रेल के रूप में मील का पत्थर साबित है.

रेल विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में हुई

दरअसल भारत में 1925 के पहले तक कोयले और डीजल से ट्रेन चलती थी. हालांकि, इसके बाद रेलों के विद्युतीकरण की शुरुआत हुई जिसके तहत 1925 में मुंबई से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन हर्बल लाइन पर चली थी जिसकी विद्युत क्षमता 15 किलोवाट डीसी थी. इसके बाद से ही भारतीय रेल में रेल लाइनों के विद्युतीकरण की शुरुआत हुई और देखते ही देखते इन 100 सालों में अब लगभग पूरी तरह से ब्रॉड गेज लाइन का 100% विद्युतीकरण हो चुका है.

विद्युतीकरण से जीरो कार्बन उत्सर्जन

रेलों के विद्युतीकरण से न केवल कोयला और डीजल जैसे प्राकृतिक ईंधन की बचत हो सकती है, बल्कि जीरो कार्बन उत्सर्जन से देश के पर्यावरण को भी रेल से होने वाले प्रदूषण से बचाया जा सका है. भारतीय रेल के मुताबिक इंडिया गवर्नमेंट मिंट ने यह सिक्का जारी किया है जो ₹100 मूल्य का है. इसका डिजाइन खनन मंत्रालय के अधीन प्रिंटिंग और माइनिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया गया है.

यह है सिक्के की खासियत

देश का पहला रंगीन सिक्का मिश्र धातु का बना है जिसमें सबसे ज्यादा 50% चांदी है, जबकि तांबा 40% और निकल एवं जास्ता 5% के रूप में है. सिक्के का भजन 35 ग्राम है जिसके परिधि छोर पर 200 दांत बने हुए हैं. चांदी के दिखने वाले सिक्के में लाल रंग की वंदे भारत ट्रेन देखने के कारण सिक्का अपने आप में आकर्षक एवं उपयोगी है. दरअसल, सिक्के को जारी करते समय इसकी कीमत 8700 थी. लेकिन अब जबकि चांदी के रेट बढ़ गए हैं तो इस सिक्के की कीमत 10,000 रुपये को भी पार कर गई है.

Related Articles

Back to top button