March 7, 2026 4:35 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शि... धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड... खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- 'ये हादसा नहीं, हत्या ह...
छत्तीसगढ़

देर रात ATM उखाड़ने की कोशिश, जशपुर पुलिस की गश्त से टली बड़ी साजिश, पथराव करते हुए भागे आरोपी

जशपुर: जिले में ATM लुटने की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. कुनकुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को उखाड़कर ले जाने की कोशिश हो रही थी. जशपुर पुलिस बीती रात समय रहते वहां पहुंची जिसके बाद आरोपी पथराव करते हुए भाग निकले.

CCTV कैमरे पर लगाया स्प्रे: जानकारी के मुताबिक, रात्रि लगभग 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात बदमाश एक पिकअप वाहन में सवार होकर कुनकुरी स्थित PNB एटीएम बूथ पहुंचे. वारदात से पहले आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उसे बंद कर दिया. इसके बाद एटीएम मशीन को रस्सी से बांधा गया और पिकअप वाहन से खींचते हुए उखाड़ने का प्रयास किया गया.

पुलिस पर फेंके पत्थर: ATM उखाड़ने के दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे. पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पिकअप में पहले से रखे पत्थरों से पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिससे पुलिस गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ. बदमाश तपकरा की ओर फरार हुए और कुंजारा जंगल के पास पिकअप वाहन (क्रमांक JH 07 E 9167) छोड़कर फरार हो गए. आरोपी ATM से कोई भी रकम नहीं निकाल सके.

पुलिस की नियमित और सघन रात्रि गश्त के कारण एक बड़ी एटीएम लूट की वारदात टल गई. आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से वे सफल नहीं हो सके. फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है– शशि मोहन सिंह एसएसपी जशपुर

छोड़े गए पिकअप की भी जांच: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है. छोड़े गए पिकअप वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button