March 7, 2026 3:22 pm
ब्रेकिंग
श्योपुर में एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO! 'सिंघम' अवतार देख मची खलबली, अफसरों-कर्मचारियों के उड़े ह... साइलेंट हार्ट अटैक का खौफ: थाली परोसते वक्त गई होटल संचालक की जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान? इंसानियत शर्मसार! 'फसल जल जाएगी...' कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की ... 'धमाकों से दहल उठा था दुबई...' खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीत... नारी शक्ति की उड़ान! 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महि... Ishan Kishan Dinner: गर्लफ्रेंड और अर्शदीप-अभिषेक के साथ डिनर पर पहुंचे ईशान किशन, साथ दिखा ये खास य... Bollywood News: दीपिका के 8 घंटे काम वाले बयान पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट, सोशल मी... मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी पर किया बड़ा ड्रोन अटैक
पंजाब

पंजाब में देर रात बड़ी वारदात! शिव सेना नेता के घर पर Firing, फैली दहशत

फगवाड़ा : देर रात फगवाड़ा के घनी आबादी वाले पलाही गेट इलाके में उस समय दहशत का माहौल फैल गया, जब शिव सेना पंजाब के कपूरथला जिला उप प्रधान कुलदीप दानी के पड़ोसी बताए जा रहे एक युवक ने अपने साथियों सहित उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सूत्रों का दावा है कि हमलावरों ने घर के अंदर और बाहर मिलाकर आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर गोलियों के खाली खोल जमीन पर पड़े मिले। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस दौरान कुलदीप दानी के घर आए पिस्तौलधारी हमलावरों की सारी हरकतें घर के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह हथियारबंद युवक देर रात शिवसेना नेता के घर में दाखिल हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।

फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने पलाही गेट पर हुई इस गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुलदीप दानी की शिकायत पर पुलिस ने आतिश उर्फ घोड़ा, राहुल खान पुत्र अश्वनी उर्फ बादशाह, दोनों निवासी पलाही गेट फगवाड़ा, समेत कुल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद सिटी थाना प्रभारी एसएचओ ऊषा रानी ने बताया कि अब तक की पुलिस जांच के अनुसार यह मामला कुलदीप दानी और उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें गोलीबारी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पलाही गेट के घनी आबादी वाले इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ था।

Related Articles

Back to top button