March 7, 2026 12:03 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
देश

सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र

एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया है, उनका कहना है कि सनातन धर्म ने देश को पीछे खींचा है. सनातन धर्म ने भारत का नुकसान किया है, उन्होंने यह भी दावा किया कि सनातन नाम से कोई धर्म अस्तित्व में नहीं था, बल्कि हम सभी हिंदू धर्म के अनुयायी हैं.

जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सनातन धर्म की कुछ परंपराओं ने भारतीय समाज का काफी नुकसान कर दिया है. सनातन धर्म जैसा कभी कोई धर्म था ही नहीं. हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं, यही तथाकथित सनातन धर्म था जिसने हमारे महान नायकों जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को चुनौती देते हुए उसे रोका था, और छत्रपति संभाजी महाराज जैसे वीरों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था.

“शिवाजी और संभाजी महाराज के साथ हुआ अन्याय”

जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा कि सनातन धर्म के कारण समाज में बदलाव लाने वाले कई सुधारकों को कई तरह के अत्याचारों का सामना करना पड़ा. इस सनातन धर्म के अनुयायियों ने ज्योतिराव फुले की जान लेने की कोशिश की थी. सावित्रीबाई फुले पर रास्ते में अपमानजनक ढंग से गोबर और गंदगी फेंकी गई थी. शाहू महाराज की हत्या के षड्यंत् भी रचे गए थे.

“सामाजिक सुधारकों को बनाया गया निशाना”

जितेंद्र आव्हाड ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कहा कि इस धर्म ने तो उन्हें पानी पीने का और शिक्षा के अधिकार से भी वंचित रखा, उन्होंने फिर बाद में अन्याय और भेदभाव के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई, और उन्होंने मनुस्मृति जैसे ग्रंथों की आलोचना की और उसे जला दिया. यही नहीं, दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज भी उठाई.

एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि आज के दौर में यह बात खुलकर कहनी चाहिए कि मनुस्मृति का रचयिता भी इसी सनातनी परंपरा से निकला था. सनातन की विचारधारा विकृत है. भगवान बुद्ध पर अत्याचार और बौद्ध भिक्षुओं, चार्वाक और बसवेश्वर की हत्या करने वाले उस समय के सनातनी आतंकवादी थे. इन्होंने संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम पर भी अत्याचार किए.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने ही महात्मा गांधी पर बार-बार हमला किया और प्रार्थना करने गए निहत्थे महात्मा पर गोली चलाई. सनातनी आतंकवादियों ने ही अंधविश्वास को नष्ट करने के लिए संघर्ष करने वाले नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की. सामाजिक समानता के लिए लड़ने वाले गोविंद पानसरे की हत्या भी सनातनी आतंकवादियों ने ही की थी. कलबुर्गी और गौरी लंकेश की हत्या सनातनी आतंकवादियों ने ही उनके सामाजिक सुधार के कार्य को समाप्त करने के लिए की थी. सनातनी आतंकवादी ही थे जो मानते थे कि इस समाज में महिलाओं का कोई स्थान नहीं है. वो सनातनी आतंकवादी ही थे जो मानते थे कि वो केवल उपभोग की वस्तु हैं. सनातनी आतंकवादी ही थे जो डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान, मनुस्मृति को अपना संविधान मानते थे.

Related Articles

Back to top button