April 3, 2026 6:52 pm
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...
मध्यप्रदेश

एक्स गर्लफ्रेंड पर किया पेंचकस से अटैक, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा… फिर निकाला जुलूस

मध्यप्रदेश के जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विष्वकर्मा मोहल्ले में दो दिन पहले एक कॉलेज छात्रा पर पेचकस से जानलेवा हमला किया गया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया और इश्किया भूत उतार दिया. जिस जगह आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने उसी जगह रविवार दोपहर उसका जुलूस निकाला. यह जुलूस दोपहर करीब 3 बजे गांधी चौक से निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. पुलिस की इस सख्त कार्यवाही का उद्देश्य यह संदेश देना था कि महिलाओं पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू कोल और पीड़िता के बीच बीते चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले दोनों बरगी घूमने गए थे. जिसके बाद देर रात तक दोनों लौटे. इसके बाद छात्रा ने परिजनों को फोन कर मोनू द्वारा ज़बरदस्ती ले जाने की जानकारी दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद बातचीत बंद हो गई थी. बताया जा रहा है कि मोनू ब्रेकअप से नाराज़ था.

बदला लेने के लिए किया अटैक

आरोपी मोनू छात्रा से बदला लेने के इरादे से लगातार उसका पीछा कर रहा था. दो दिन पहले जब छात्रा कॉलेज से लौट रही थी, तभी रावण पार्क के पास मोनू ने उसका रास्ता रोका और दोनों के बीच कहासुनी हुई. गुस्से में आकर मोनू ने अपने पास रखे पेचकस से छात्रा पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है.

24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता के बयान और चश्मदीदों की गवाही के आधार पर आरोपी मोनू कोल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी का सार्वजनिक जुलूस निकाला ताकि समाज में कानून का डर बना रहे और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें. रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. साथ ही, समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सजग और सक्रिय है.

Related Articles

Back to top button