February 28, 2026 5:58 pm
ब्रेकिंग
होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर
मध्यप्रदेश

मूवी शूटिंग के लिए शिवपुरी पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, एक झलक पाने उमड़े लोग

इस साल जनवरी में हुए महाकुंभ मेले में माला और फूल बेचते वक्त वायरल हुईं मोनालिसा अब अभिनेत्री बनकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में पहुंचीं. जहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े. सड़कों पर भीड़ का आलम ऐसा था कि आवाजाही तक प्रभावित हो गई.

बताया जा रहा है कि मोनालिसा पहले भी कई बार शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में माला बेचने वाली युवती के रूप में नजर आ चुकी हैं. लेकिन इस बार जब वह एक अभिनेत्री के रूप में पिछोर पहुंचीं तो लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तालियां बजा रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और मोनालिसा का नाम पुकार रहे हैं.

मोनालिसा ने भी अपने चाहने वालों का मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कहा कि आप सभी से मिलकर बहुत खुशी हुई. इस दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई लोग तो बस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. खबरों के अनुसार मोनालिसा को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अगली फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में मुख्य भूमिका मिली है. बताया जा रहा है कि मिश्रा ने खुद उन्हें अभिनय की ट्रेनिंग भी दी है. वायरल होने के बाद मोनालिसा का फिल्मी सफर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विधायक से की मुलाकात

खास बात यह भी रही कि मोनालिसा पिछोर विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह लोधी से भी मिलना चाहती थीं, लेकिन वह उस समय क्षेत्र में नहीं थे. बाद में मोनालिसा उनके गांव ग्वालियर जिले के जलालपुर पहुंचीं और उनसे भेंट की.

एक झलक के लिए उमड़े लोग

एक मामूली माला बेचने वाली युवती से अभिनेत्री बनने तक का सफर तय करने वाली मोनालिसा आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. शिवपुरी में उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि लोग उन्हें अब एक उभरती हुई फिल्मी स्टार के रूप में देख रहे हैं.

Related Articles

Back to top button