March 3, 2026 4:01 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
देश

‘मिलेगा दोगुना रिटर्न, करोड़ों में खेलोगे…’ ऑफर सुनकर उठाया ये कदम, गंवा दिए 3 करोड़

झारखंड से ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम के माध्यम से मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर निवेश के नाम पर लगभग 3 करोड़ (2 करोड़ 98 लाख लाख) रुपयों की ठगी की गई. पीड़ित ने झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) अंतर्गत संचालित साइबर थाने में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत 28 जुलाई को दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर सीआईडी ने ठगी के इस मामले की जांच की और इसका खुलासा किया. सीआईडी के साइबर क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के इस मामले में जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर के रहने वाले साइबर ठग दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है. ये साइबर ठगी बेहद ही आधुनिक तरीके से की गई थी.

ऐसे की गई ठगी

इसके लिए पहले टेलीग्राम पर संचालित ग्लोबल इंडिया साइट पर एक लिंक बनाया गया. इस पर क्लिक करने पर सीधे शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज में एक ऑनलाइन खाता खोल दिया गया. फिर मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर निवेश करने के नाम पर अलग-अलग खातों में से लगभग 3 करोड़ (2 करोड़ 98 लाख) की ठगी कर ली गई.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी के एक बैंक खाते जिसमें एक दिन में एक करोड़ 15 लाख क्रेडिट हुए थे, उस पर पहले से ही 3.29 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले उत्तर प्रदेश नोएडा के सेक्टर 36 और झारखंड में दर्ज हैं.

पूरे मामले की जांच जारी

पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि इस अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों, संचालक और उनकी डिजिटल संपत्तियों का पता लगाया जा सके. वहीं साइबर फ्रॉड से बचने के लिए झारखंड सीआईडी ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे गए इन्वेस्टमेंट ऑफर और दोगुना रिटर्न से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें.

किसी भी अनजान पोर्टल या ऐप पर रजिस्ट्रेशन ना करें. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भेजे गए यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट पर पैसे जमा न करें. सिर्फ सरकार द्वारा अधिकृत एप्लीकेशन का ही उपयोग करें. किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं.

इससे पहले रांची से आया था साइबर ठगी का मामला

इस घटना से पहले एक साइबर ठग ने केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर रांची के रहने वाले सेवानिवृत्ति व्यक्ति को 300 करोड़ के फर्जी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया था. फिर व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये ठगे थे. इस मामले में गुजरात के जूनागढ़ के 27 साल के साइबर ठग रवि हसमुखलाल गोधनिया को गिरफ्तार किया गया था.

Related Articles

Back to top button