February 24, 2026 11:02 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

ई-समन ऐप व पोर्टल में कोर्ट से तत्काल मिलेगी जानकारी, CG पुलिस ने ली ट्रेनिंग

बिलासपुर: पुलिसिंग को आधुनिक और दक्ष बनाने के उद्देश्य से रविवार को बिलासागुड़ी में ई-समन मोबाइल ऐप और पोर्टल के उपयोग के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों, कोर्ट मोहर्रिरों एवं समन आरक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एप का उपयोग करने जानकारी दी गई।

पुलिस टीम को मिली ट्रेनिंग

प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वेंसेस्लास टोप्पो ने समन की आनलाइन प्रक्रिया, तामीली और रिपोर्टिंग से संबंधित सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से न्यायालय द्वारा जारी समन की पूरी जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि ई-समन ऐप के माध्यम से न केवल मैनपावर और समय की बचत होगी, बल्कि समन तामीली की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावशाली और सटीक होगी। उन्होंने बताया कि जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने लगातार प्रशिक्षण, कार्यशाला और तकनीकी सक्षमता पर जोर दिया जा रहा है।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

साइबर अपराध, ई-साक्ष्य, ई-चालान और अब ई-समन जैसे डिजिटल माध्यम पुलिस कार्यवाही में आवश्यक रूप से शामिल किए जा रहे हैं। इस दौरान एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, अर्चना झा, यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी रश्मित कौर चावला, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, आरआइ भूपेंद्र गुप्ता सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे। न्यायालय से असिस्टेंट प्रोग्रामर बृजेंद्र सिंह और कंप्यूटर असिस्टेंट सूर्यकांत पांडेय ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button