February 22, 2026 3:24 pm
ब्रेकिंग
Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना
छत्तीसगढ़

कावड़ यात्रा: विधानसभा अध्यक्ष ने शिव भक्तों पर की फूलों की बारिश

राजनांदगांव: सावन का आज दूसरा सोमवार है. प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. भक्त बारी बारी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं. शिव के जयकारों से पूरा प्रदेश गूंज उठा है. राजनांदगांव के मोहारा में शिवनाथ नदी से पवित्र जल लेकर कावड़ यात्रा की शुरुआत भक्तों ने की है. शिव के भक्त नाचते गाते बाबा के अभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. पूरे दिन ये सिलसिला चलता रहेगा.

हाथों में तिरंगा लेकर निकली कावड़ यात्रा: इस बार की कावड़ यात्रा काफी खास है. कावड़ यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर बाबा के मंदिर पहुंच रहे हैं. शहर के नंदई चौक पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. कावड़ यात्रा के स्वागत के लिए खुद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पहुंचे. रमन सिंह एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव में ठहरे हैं.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बोले: डॉ रमन सिंह ने कहा कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और ईडी की कार्रवाई नियमों के तहत हुई. ईडी अपना काम कर रही है और कांग्रेस भी अपना काम कर रही है. कांग्रेस विपक्ष में तो उसे भी अपना काम करना है. रमन सिंह ने कहा कि सब अपने अपने कर्तव्य में लगे हैं. सबके साथ न्याय होगा. आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों में ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार किया है. भूपेश बघेल के बेटे से ईडी पूछताछ कर ही है. कल भूपेश बघेल अपने बेटे से मिलने के लिए ईडी के दफ्तर भी गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button