February 23, 2026 7:50 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

भोपाल: BJP नेता का बेटा और भाई मिलकर चला रहे थे ड्रग्स रैकेट, मोबाइल में मिले लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो नशा, ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था. इस गिरोह के कुछ सदस्यों के राजनीतिक संपर्क भी सामने आए हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर बन गया है. एक आरोपी के मोबाइल से ड्रग्स और हथियार के साथ अश्लील वीडियो भी मिले हैं.

पुलिस कार्रवाई की शुरुआत उस समय हुई, जब पुलिस ने सैफुद्दीन और शाहरुख उर्फ आशु को ड्रग्स के साथ पकड़ा था. आरोपी लड़कियों को ये ड्रग्स फैट बर्नर सप्लीमेंट बताकर बेचते थे और फिर नशे की आदी बनाकर लड़कियों से ही ड्रग्स सप्लाई कराते थे. इन आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यासीन अहमद और शवार अहमद को भी गिरफ्तार किया.

आपत्तिजनक वीडियो बरामद

गैमन मॉल के पास आरोपियों की गाड़ी के आगे पुलिस ने गाड़ी लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया था. तलाशी में इनके पास से 100 ग्राम मेफेड्रोन, एक पिस्टल और एक सफेद स्कॉर्पियो बरामद की गई, जिस पर विधानसभा का पास लगा हुआ था. जांच में पुलिस के हाथ आरोपी यासीन के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले. इन वीडियो में महिलाओं और युवतियों को नशा देकर शोषण करते हुए देखा जा सकता है. साथ ही करीब 20 वीडियो ऐसे भी मिले हैं, जिनमें लड़कों को बंद करके पीटा जा रहा है.

आरोपी यासीन अहमद मध्य प्रदेश बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता शफीक मछली का बेटा है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा, ‘विधानसभा पास के साथ पकड़ा गया यासीन 100 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ. क्या यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है? मुख्यमंत्री जी, कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कर रहा हूं. अगर जनता को जवाब देंगे, तो व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा.”

Related Articles

Back to top button