March 29, 2026 10:22 pm
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
पंजाब

पंजाब से आए 36 ट्रकों ने उड़ाए सबके होश, हिलाकर रख देगा पूरा मामला

बांदीपोरा : पंजाब से शिलवत स्थित एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) स्टोर में चावल से भरे करीब 36 ट्रक पहुंचे। लेकिन चावल की बोरियां खोलते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए, क्योंकि कई ट्रकों में सड़ा और बदबूदार चावल पाया गया।

स्थानीय मज़दूरों ने बताया कि यह चावल खाने लायक नहीं है और इसकी हालत बहुत खराब है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मांग की कि सरकार और खाद्य विभाग तुरंत इस चावल की जांच कराएं और देखें कि क्या यह आम लोगों को देने लायक है या नहीं।

स्टोर के मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की कि कम से कम एक ट्रक में खराब चावल मिला है। उन्होंने बताया, “मैंने खुद एक ट्रक की जांच की और उसमें चावल पूरी तरह से सड़ा हुआ था। मैंने इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। जब तक आदेश नहीं आता, तब तक मैं चावल की अनलोडिंग नहीं करूंगा।”

जांच के लिए स्टोर पर पहुंची एक टीम ने भी माना कि चावल खराब है और इसे किसी भी हालत में नहीं बांटा जा सकता। टीम ने कहा कि वह सभी ट्रकों की जांच कर रही है और जब तक साफ-सफाई और पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक चावल का वितरण रोका जाएगा। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने इस मामले पर गहरी नाराज़गी जताई और प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को केवल अच्छी गुणवत्ता वाला ही राशन मिले।

Related Articles

Back to top button