February 22, 2026 9:15 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

ईसाई दुल्हन, दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन… हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की कहानी, जिनकी दिल्ली में हुई हत्या

दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के पास एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या से सनसनी मच गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हैरानी की बात ये है कि दोनों की ही उम्र 18 और 19 साल है. यानि इतनी कम उम्र में ही इन लोगों ने कितनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसे जानकर हर कोई सन्न है. हुमा के भाई आसिफ निजामुद्दीन में परिवार के साथ रहते थे. उनकी पत्नी का नाम साइनाज कुरैशी. साइनाज पहले ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती थीं. उनका नाम रेणुका जॉन था.

आसिफ की ये दूसरी शादी हुई थी. 2018 में आसिफ संग शादी के बाद रेणुका ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था. फिर उन्होंने मुस्लिम धर्म आपनाने के बाद अपना नाम साइनाज कुरैशी रखा. फिलहाल पुलिस ने आसिफ के शव का पोस्टमार्टम करवाया है. पुलिस ने बताया- गुरुवार रात 11 बजे भोगल बाजार लेन के पास आसिफ की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. परिवार के लोगों ने यह भी बताया है कि आरोपी भाइयों और मृतक आसिफ के बीच पहले भी नवंबर 2014 को झगड़ा हो चुका था. हत्या के आरोप में आसिफ के दो पड़ोसी लड़कों गौतम और उज्ज्वल को गिरफ्तार किया गया है. दोनों सगे भाई हैं. बड़ा भाई उज्ज्वल 19 साल का है जबकि गौतम उससे एक साल छोटा है.

जानकारी के मुताबिक, बड़े भाई उज्ज्वल ने सबसे पहले आसिफ पर हमला किया और फिर गौतम ने भी उसका साथ दिया. खून से लथपथ आसिफ को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

42 साल के आसिफ कुरैशी और उज्ज्वल-गौतम का घर जंगपुरा भोगल के चर्च लेन में है. दोनों पड़ोसी हैं. पहले भी उनके बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो चुका था. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आरोपियों ने अपने स्कूटर को आसिफ के घर के बाहर पार्क कर दिया था. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों भाई आसिफ को जमीन पर गिराकर मार रहे हैं जबकि कई लोग बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं.

स्कूटर हटाने पर हुआ था विवाद

आसिफ ने स्कूटर हटाने को कहा तो उज्ज्वल के साथ उसकी बहस होने लगी. इस बीच उसका भाई भी वहां आ गया. तीनों के बीच बात बढ़ने लगी. काफी चीख-चिल्लाहट के बीच तीनों गुथ्म-गुत्था हैं. कई लोग बीच बचाव की कोशिश कर रहे हैं इस बीच आसिफ के शरीर पर नुकीले हथियार से कई बार वार कर दिया गया. आसिफ की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने पड़ोसियों को स्कूटर हटाने को कहा था जिस पर बहस की शुरुआत हुई थी. परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था और तनातनी रहती थी.

Related Articles

Back to top button