February 12, 2026 2:17 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हिमाचल प्रदेश

J-K: कुलगाम में 8 दिन से जारी है मुठभेड़, 10 साल में सबसे लंबा ऑपरेशन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 8 दिन पहले शुरू किया गया ऑपरेशन कुलगाम आज 8 वें दिन भी जारी है. यह दस साल में सबसे लम्बे समय तक चलने वाली मुठभेड़ हैं. इस ऑपरेशन में अभी तक 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 2 से 3 आतंकी अभी भी इस क्षेत्र में छुपे हुए बताए जा रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार सेना के 9 जवान अभी तक इस मुठभेड़ में घायल हो चुके हैं. लगातार 8 दिनों से चल रही इस मुठभेड़ के कारण अकहाल गांवों से अधिकतर निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हैं.

आतंकियों का सफाया करने के लिए सभी मिलकर कर रहे हैं काम

कश्मीर में छुपे हुए आतंकियों को मार गिराने के लिए पैरा, सेना, तीन जिलों की पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप समेत सीआरपीएफ मोर्चा संभाले हुए है. जबकि इस पूरे इलाके में हेलीकॉप्टर, क्वाड कॉप्टर, और हेक्साकॉप्टर्स के जरिए से नजर रखी जा रही हैं. जिससे की अगर आतंकवादी कुछ गतिविधि करते हैं तो उनकी पहचान की जा सके.

आतंकवादी बदल रहे हैं अपनी जगह

जंगल और पहाड़ियों वाले इस क्षेत्र में देवदारों के पेड़ों की आड़ लेकर छुपे आतंकी अपनी जगहों को बदल रहे हैं. जिस वजह से सुरक्षाबलों को इन आतंकियों को पिंप्वाइंट करने में मुश्किल हो रही है. वहीं दूसरा लाभ आतंकियों को जो मिल रहा है वह यह है कि आतंकी पहाड़ी के ऊंचाई वाले हिस्से में छुपे हैं, जहां से वह सुरक्षाबलों की मूवमेंट पर आसानी से नजर रख रहे हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले सेना ने एक और कामयाबी हासिल की थी. सेना ने ऑपरेशन महादेव के जरिए पहलगाम हमले के 3 आतंकियों को मार गिराया. संसद में इस बात की जानकारी खुद गृहमंत्री अमित शाह ने दी थी. उन्होंने संसद में कहा था कि 22 अप्रैल को आईबी के पास ह्यूमन इंटेल के जरिए आतंकियों के छुपने की जानकारी मिली थी. तभी से हमारी सेना उन आतंकियों का सफाया करने की योजना बना रही थी.

Related Articles

Back to top button