February 11, 2026 11:57 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

पत्नी, 3 बेटियां… फंदे पर लटके थे चारों के शव, घर का हाल देख सदमे में गया पति; ठाणे में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ मिल कर यह घातक कदम उठाया है. घटना से इलाके में सनसनी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चारों ने फांसी लगाई थी. इस घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक महिला का पति रात में ड्यूटी कर वापस घर लौटा.

पति ने जब घर का दरवाजा बंद पाया तो उसे खुलवाने की कोशिश की. जब उसने जबरन दरवाजा खोल घर के अंदर देखा तो चारों लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. यह घटना भिवंडी शहर के कामतघर के फेने पाड़ा इलाके में घटी है. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पति से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

मां ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी

भिवंडी में एक ही परिवार के सदस्य ने अपनी तीन बेटियों के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई. जानकारी के मुताबिक, जब महिला का पति रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौटा तो उसने दरवाजा बंद पाया. जब उसने खिड़की से अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, उसने देखा कि उसकी पत्नी और तीन बेटियां घर में फंदे से लटकी हुई थीं.

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भिवंडी सिटी पुलिस स्टेशन से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.पुलिस फिलहाल इस मामले की गहन जांच कर रही है. महिला ने यह घातक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस सुसाइड नोट और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है. नारपोली कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णराव खराडे ने बताया कि मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ मिलकर फांसी लगाई है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button