February 25, 2026 1:44 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

पंजाब के व्यापारियों के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए औद्योगिक क्षेत्र के लिए सेक्टरवार समितियों की शुरुआत की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इसकी शुरुआत करवाई। इस मौके पर समितियों के चेयरमैन और सदस्यों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब सत्ता आपके हाथ में है, आप जो भी फैसले लेंगे हम उसी के अनुसार चलेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने हमें सत्ता दी थी और आज हम यह सत्ता आपके हाथ में सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि आप फैसले लें, हम उसी के अनुसार चलेंगे। पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री आपके असिस्टेंट के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने से पहले ‘वसूली सिस्टम’ चलता था, जिसमें कारोबारियों को परेशान करके हिस्सा लिया जाता था। इससे तंग आकर धीरे-धीरे इंडस्ट्री पंजाब छोड़कर चली गई। कभी पंजाब इंडस्ट्री के मामले में पहले नंबर पर था, लेकिन धीरे-धीरे 18वें नंबर पर पहुंच गया।

केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई और हम पिछले 3 सालों से उस सिस्टम को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में सरकार की ओर से कई बड़े बदलाव किए जा चुके हैं। यह ‘इंडस्ट्री फ्रेंडली पीरियड’ था, लेकिन आज से यह ‘क्रांतिकारी सिस्टम’ बन जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, अब आप जो भी फैसले लेंगे सरकार उसी के अनुसार नीतियां बनाएगी। केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button