August 10, 2025 8:31 pm
ब्रेकिंग
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के त... मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत छत्तीसगढ़ से अजय कुमार तिवारी को दिया जायेगा योग श्री अवॉर्ड 2025 बीजेपी ने प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी से निष्कासित किया, वजह बने सत्यपाल मलिक और जगदीप धनखड़... दिल्ली: राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर थार ने 2 को कुचला, एक की मौत, घंटों पड़ी रही लाश बेंगलुरु में पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, ट्रेन में बच्चों से क... पीएम मोदी ने बेंगलुरु को दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, CM-डिप्टी सीएम के साथ किया मेट्रो का सफर खुद को SDM बताकर लिया ढेर सारा दहेज, फिर कर ली दूसरी शादी… पत्नी ने सुनाई 29 साल से हो रहे टॉर्चर की... बीच में छोड़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई-पहला चुनाव भी हारा… फिर 4 बार बने मुख्यमंत्री, 50 साल के हुए हेमं... बिहार के 3 लाख घरों के हाउस नंबर 000 या 0/0000… चुनाव आयोग पर फिर बरसे तेजस्वी यादव
सरगुजा संभाग

सी एम कैम्प कार्यालय बगिया के पहल पर कोल्हेंझरिया में बदले गये ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

फरसाबहार–/ ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के भाजपा कार्यकर्तायों मे ख़ुशी की लहर उस वक्त दौड़ गई जब मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिये दिए गये आवेदन पश्चात लो बोल्टेज की समस्या के दूर होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते नही थके। विदित हो कि ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया मे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी उसी कड़ी मे ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया मे कुल पांच ट्रांसफर मर की मांग की गईं थी जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेन झरिया मे लो वोल्टेज की सबसे ज्यादा समस्या थी जिसमे ट्रांसफर नहीं रहने से कुछ ठंढा से सम्बंधित दवाई खराब हो जा रही थी एवं ग्राम कोल्हेन झरिया के आश्रित मोहल्ला सायपुर डीह में भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी जिस समस्या का निदान के लिये ग्राम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय मे आवेदन देकर समस्या के निदान की मांग की थी। आवेदन देने के बाद तत्काल में समस्या का निदान कराते हुए सर्व प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेन झरिया एवं सायपुर डीह मे नया ट्रांसफार्मर लग गया है,और बहुत जल्द ही ग्राम दलेशर के लालगोड़ा,राघरा पारा,कोरवा पारा (खेल मैदान) कोल्हेन झरिया मे ट्रांसफार्मर लगने वाला है की जानकारी दी गई है।वर्तमान मे दो नया ट्रांसफार्मर लग गया एवं बहुत जल्द तीन मोहल्ला मे ट्रांसफर मर लगने वाला है ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया को कुल 5 ट्रांसफरमर की सौगात मिलने वाला है इसके लिए ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी , निज सहायक आकाश गुप्ता, भजन साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है, वही ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने कैंप कार्यालय बगिया के कार्यशैलियो की तारीफ करते हुवे बदले गये ट्रांसफार्मर के समक्ष एकत्रित होकर विष्णुदेव साय जी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया के भाजपा कार्यकर्त्ता श्रीमती सुनीति भोय ने बताया की मुख्यमंत्री महोदय के 18 महीने के कार्यकाल में कोल्हेन झरिया के लिए विकास के नए युग की शुरुवात हुई है। उपस्थित बधाई देने वालो मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर, कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर, हरदेव प्रसाद यादव मंडल मंत्री पंडरी पानी, कृष्ण गोपाल यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरी पानी, कमल यादव मंडल महामंत्री भाजयुमो पंडरी पानी, मनोज रात्रे मीडिया प्रभारी भाजयुमो पंडरी पानी, मुनेश्वर यादव, केश्वर यादव,नान्हि राम, जगदेव यादव, संतोष यादव,जयनंदन साय,लखेश्वर पूरी,दुबराज पूरी,बैदों साय, कैलाश भोय,संजय गुप्ता,धनेश्वर साहू,जगदेव प्रसाद,अशोक यादव, मनमोहन साय, गोला राम, नंदलाल राम सहित सभी भाजपा कार्यकर्त्ता यों ने बगिया कैंप कार्यालय की सराहना की तथा कहा कि ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया मे 5 ट्रांसफार्मर की सौगात मिल जाने पर ग्राम पंचायत में लो वोल्टेज की समस्याओ से मुक्ति मिल जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button