March 2, 2026 5:42 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव के आवास से चोरी हाथी टुकड़ों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव के सरगुजा पैलेस से पीतल से बने हाथी की मूर्ति चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अयान मार्ग अंबिकापुर निवासी दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में देखे गए थे। पूछताक्ष के दौरान दोनों ही आरोपियों ने चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी का नाम भी बताया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की यह वारदात तीन अगस्त की देर रात को अंजाम दी गई। पीतल से बने 20 किलो वजनी हाथी की मूर्ति को चोरों ने सरगुजा के पूर्व महाराजा के सरगुजा पैलेस से चुराया। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के पास से पीतल के टुकड़े मिले हैं। पीतल के ये टुकड़े सरगुजा पैलेस से चोरी किए गए हाथी का ही है। चोरों ने मूर्ति को तोड़ने के बाद बेचा ताकि वे पकड़े ना जा सकें। पुलिस के ही मुताबिक चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी को भी गिरफ्तार किए जाने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button