March 30, 2026 8:20 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मुख्य समाचार

दिल्ली-NCR वाले आज इन इलाकों में गाड़ी से न जाएं, जाम पर पुलिस ने किया अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार रात से तेज हवा और बारिश की वजह से कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो गया है. इस बीच दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को एलर्ट किया है. उन्होंने बताया कि लोधी गार्डन से लेकर जखीरा रेलवे स्टेशन अंडरपास, शास्त्री नगर, आनंद पर्वत जैसे कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने लोगों से उन इलाकों में भी जाने से बचने की सलाह दी है, जहां जाम लगने की संभावना हैं.

ट्रेफिक पुलिस ने बताया कि लोधी गार्डन के पास एक पेड़ के सड़क की ओर झुक जाने के कारण मदरसा से लोधी होटल की ओर आने-जाने में लोगों को समस्या हो सकती है. इसके अलावा जखीरा रेलवे अंडरपास, रोड नंबर 40 पर जलभराव के कारण आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित है. उन्होंने बताया कि इंद्रलोक चौक के पास मार्ग को बदल दिया गया है.

यातायात मार्गों में हो रहा है परिवर्तन

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर या केडी चौक से आने वाले यातायात को चौधरी नाहर सिंह मार्ग की ओर और शास्त्री नगर या केडी चौक से जाने वाले यातायात को सराय रोहिल्ला की ओर मोड़ दिया गया है. गली नंबर 10, आनंद पर्वत, न्यू रोहतक रोड पर जलभराव के कारण यातायात को सराय रोहिल्ला की ओर मोड़ा जा रहा है. इसके अलावा अशोक पार्क मुख्य मेट्रो स्टेशन से पंजाबी बाग की ओर भी यातायात को मोड़ा जा रहा है.

कई जगह हुआ जलभराव

एक तो रक्षाबंधन त्योहार के सप्ताह का अंत और हाल ही में हुई बारिश के कारण जीटीके डिपो जहांगीरपुरी और आदर्श नगर में हुए जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने बताया कि पुराने जीटी रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है. उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि भीड़ भाड़ से बचने के लिए यात्रियों को पुराने जीटी रोड से न जाएं.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सेवाएं चालू हैं और इससे लोगों को यात्रा करने में होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी.

Related Articles

Back to top button