February 23, 2026 10:53 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में मौसम कूल-कूल, मूसलाधार बारिश का अलर्ट… UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अपने इलाके का हाल

दिल्ली में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को पूरे दिन थमने का नाम नहीं लिया. इससे मौसम काफी सुहावना हो गया. पूरे दिन मौसम कूल-कूल रहा और लोगों को गर्मी का जरा सा भी अहसास नहीं हुआ. शनिवार यानी 9 अगस्त पिछले 30 सालों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. दिल्ली में अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले 6 दिन और बारिश होने की संभावना जताई है. 13 अगस्त को दिल्ली में झमाझम बारिश का अलर्ट है. एक तरफ जहां बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है और सड़कें डूब गई हैं. रक्षाबंधन के दिन सड़कों पर भरे पानी की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा. ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और परेशानी उठानी पड़ी.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

वहीं 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 10-11 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है. 10 और 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

10 से 15 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 10 अगस्त को तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश होने की संभावना है.

10 से 12 अगस्त के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 14 और 15 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 13 से 15 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button