February 23, 2026 2:20 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
छत्तीसगढ़

20वीं किस्त में कटे बिलासपुर के तीन हजार किसानों के नाम, पति-पत्नी ले रहे थे दोहरा लाभ

बिलासपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खातों में पहुंच गई। बिलासपुर जिले में इस बार 1 लाख दो हजार 353 किसानों को करीब 23 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। आधार और राशन कार्ड अपडेट के बाद पति-पत्नी को मिल रही दोहरी राशि का पर्दाफाश हुआ था, जिससे 3 हजार किसानों के नाम हटाए गए

शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस बार 1,02,353 पात्र किसानों को करीब 23 करोड़ रुपये मिले। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ई-केवाईसी, आधार और राशन कार्ड अपडेट की प्रक्रिया अनिवार्य की गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि कई मामलों में पति-पत्नी दोनों को लाभ मिल रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। इस आधार पर 3 हजार किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

लाभार्थियों की संख्या में हो रही वृद्धि

  • पिछली किस्तों की तुलना में लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
  • 19वीं किस्त में 1,05,498 किसानों को 27 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।
  • 18वीं किस्त में 98,063 किसानों को 2,367 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।
  • 17वीं किस्त में 92,277 किसानों को 23.04 करोड़ रुपये की राशि मिली थी।

कृषि विभाग का कहना है कि वर्ष 2023 से किसानों में जागरूकता बढ़ी है, जिससे पात्रता जांच सटीक हो रही है। अब जिन किसानों ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। विभाग ने सभी को जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

वर्ष 2023 से लगातार बढ़ रही संख्या

योजना के प्रति किसानों का भरोसा और जागरूकता बढ़ने से 2023 के बाद से लगातार लाभार्थियों की संख्या में बढोतरी हो रही है। 2023 में 69,646 किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत 15.62 करोड की राशि दी गई थी। किसान अब खुद समय पर दस्तावेज अपडेट कर योजना का लाभ लेने आगे आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button