February 27, 2026 6:13 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
विदेश

पाकिस्तान को 127 करोड़ का नुकसान… भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करना पड़ा भारी

पाकिस्तान को भारत के लिए एयरस्पेस बंद करना काफी महंगा पड़ा है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान को भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने से दो महीनों में 127 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था.

पाकिस्तान को भारत के लिए एयरस्पेस बंद करना काफी महंगा पड़ा है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान को भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने से दो महीनों में 127 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था.

पाकिस्तान कमाई में हुआ इजाफा

पाकिस्तान को भले ही एयरस्पेस बंद करने के कारण मोटा नुकसान हुआ हो लेकिन पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी की कमाई में बढ़ोतरी हुई है. घाटे के बावजूद, पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण का कुल राजस्व 2019 में $508,000 से बढ़कर 2025 में $760,000 हो गया है. साल 2019 पाकिस्तान को ऊपर से गुजरने वाले विमानों से हर रोज 4.24 करोड़ रुपए की कमाई होती थी, जो साल 2025 में बढ़कर 6.35 करोड़ हो गई है. यही कारण है एयरस्पेस बंद करने के बाद भी पाकिस्तान को घाटा नहीं लगा है.

पाकिस्तान को पहले भी लगा चुका है मोटा घाटा

पाकिस्तान अपना एयर स्पेस कई बार बंद कर चुका है. ये पहली बार नहीं है जब पाक ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया हो. साल 2019 में भी पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद किया था. उस दौरान पाकिस्तान को $54 मिलियन का नुकसान हुआ था. उस समय भारत और पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव देखने को मिला था. यही कारण है कि पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस को बंद कर दिया था.

भारतीय विमानों के लिए अभी एयरस्पेस बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई है. यही कारण है कि भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि के जरिए कड़ा सबक सिखाया है. यही कारण है कि पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. संघर्घ समाप्त होने के महीनों बाद भी पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है. इसको लेकर जानकारी है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक ये बंद रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button