February 13, 2026 1:55 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

Moradabad Mosque Stone Pelting: मुरादाबाद में मस्जिद के बाहर बवाल, छत से चलीं ईंटें; भारी पुलिस बल तैनात, तनाव का माहौल

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के भिकनपुर कुलवाड़ा गांव में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मस्जिद की छत पर खड़े होकर नीचे घरों और गलियों में पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया. इसके बाद दबंगों ने मस्जिद की छत से करीब आधा घंटे तक पथराव जारी रखा.

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के कुलवाड़ा गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान दोनों मुस्लिम पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल इस पत्थरबाजी में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है. घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

मस्जिद की छत से पथराव

वीडियो में करीब 5 से 6 हुड़दंगबाज एक मस्जिद की छत से पथराव करते दिख रहे हैं. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया है, जो कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चार से पांच दिन पुराना है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही आरोपियों की जानकारी देने का भी आग्रह किया है.

Related Articles

Back to top button