February 23, 2026 1:23 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

जशपुर में चोरों के हौसले बुलंद, टिकैतगंज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 10 घरों का टूटा ताला

जशपुर: शहर में बेखौफ चोरों का आतंक जारी है. चोर गिरोह ने टिकैतगंज हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में 10 घरों का ताला तोड़ दिया. चोरों ने मकान से नकदी और जेवरात पार कर दिए. पुलिस ने बताया कि जिन घरों में चोरी की वारदात हुई है उनके मालिक राखी का त्योहार मनाने बाहर गए थे. एक साथ दस घरों में चोरी की वारदात होने से इलाके में डर का माहौल है. स्थानीय लोग डरे हुए हैं और इलाके में सुरक्षा और गश्ती बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं.

टिकैतगंज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर चोरों की नजर: हाउसिंग बोर्ड की ओर से इस क्षेत्र में 6 ब्लॉकों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास बनाए गए हैं. इन मकानों में अधिकांश कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं. रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को कई परिवार अपने गांव चले गए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया. एक ही दिन में 10 घरों में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए.

कुंडी काटकर घरों में घुसे चोर: पुलिस ने बताया कि चोरों ने एक एक कर 10 घरों की कुंडियां कटर से काटी और घरों के भीतर घुस गए. चोरों ने घरों में रखे आलमीरा को तोड़ा और उसमें रखे नकदी और जेवरात निकाल लिए. चोरों ने घर में रखे लैपटॉप, मोबाइल और टीवी जैसे चीजों को हाथ तक नहीं लगाया. पुलिस ने बताया कि चोरों को शक था कि इन डिजिटल डिवाइस से वो ट्रैक किए जा सकते हैं.

मेरी पत्नी मायके गई थी और मैं अपने काम से प्रतापपुर गया था. सुबह को पड़ोसियों ने फोन किया कि आपके घर में चोरी हो गई है. हमारे घर से चोर करीब 2 लाख के जेवरात ले गए हैं: डॉ शशि भूषण, पीड़ित

हम त्योहार मनाने के लिए दूसरी जगह गए थे. इसी बीच हमारे घर की कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए: कृष्णकांत पैकरा, पीड़ित

कॉलोनी के लोगों की शिकायत: स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. 6 ब्लॉकों में बने इन सरकारी क्वार्टरों में न तो बाउंड्रीवॉल है, न सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही चौकीदार या गार्ड की तैनाती हुई है. ऐसे में यह कॉलोनी चोरों के लिए आसान निशाना है. घटना के बाद निवासी अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button