February 13, 2026 7:11 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर पर्यावरण संदेश: जगदलपुर में वन विभाग ने पेड़ों को बांधी राखी

जगदलपुर: पूरे बस्तर में भाई और बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया. वन विभाग ने रक्षाबंधन का पर्व अनोखे अंदाज में मनाया. वन विभाग की टीम ने शहर में लगे पेड़ों को राखी बांधी. वन विभाग की टीम ने पेड़ों को राखी बांधने के बाद उनकी सुरक्षा का वचन भी लिया. वन विभाग ने लोगों से अपील जारी करते हुए कहा कि वो पेड़ों की सुरक्षा के लिए आगे आएं. वन विभाग ने कहा कि लोग अगर अपने पर्यावरण और पेड़ की रक्षा करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे.

पीपल के पेड़ को बांधी गई राखी: राखी के दिन वन विभाग की टीम ने जगदलपुर के चांदनी चौक में लगे पीपल पेड़ को सबसे पहले राखी बांंधी. पीपल के पेड़ को राखी बांधने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. स्थानीय विधायक और महापौर ने भी लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वचन लिया कि वो पेड़ों की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए काम करते रहेंगे.

बस्तर वन विभाग की अनूठी पहल: बस्तर वनमंडल अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए वन विभाग ने जिले के सभी वन समिति और अधिकारी कर्मचारियों के साथ पेड़ों को राखी बांधने का कार्यक्रम रखा. जिसके तहत स्थानीय विधायक, महापौर और वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में चांदनी चौक स्थित पीपल के पेड़ को राखी बांधी गई.
जिलेभर में आयोजित किया गया कार्यक्रम: साथ ही जिलेभर में भी इसी तरह पेड़ो पर विभाग के लोगों ने राखी बांधी. वन विभाग ने बताया कि इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य पेड़ो की रक्षा करना और स्थानीय लोगों को पेड़ो की कटाई के प्रति जागरूक भी करना है. वन विभाग के मुताबिक इसका बड़ा असर बीते डेढ़ सालों में देखने को मिला है. पेड़ो की कटाई के बहुत कम मामले बस्तर जिले में अब सामने आ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button