August 10, 2025 3:03 pm
ब्रेकिंग
9650003420 पर मिस्ड कॉल दें… वोट चोरी पर राहुल गांधी ने लॉन्च की वेबसाइट, लोगों से मांगा समर्थन सबके बॉस तो हम हैं… राजनाथ सिंह का ट्रंप पर निशाना, बोले- कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नही... 500 के नोट पर RBI का Update ! सितम्बर के बाद ATM से नहीं निकलेंगे ? पढ़ें खबर... पंजाब में लगे हाईटेक नाके! बढ़ाई गई सुरक्षा, Entry/Exit Point किए गए सील दोस्तों का हैरान कर देने वाला मामला, एक ने नाबालिगा से की घिनौनी हरकत दूसरे ने ... Bishop Cotton School से लापता स्टूडेंट्स को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही इस एंगल से जांच ज्वाइंट ऑपरेशन: भारत-पाक बॉर्डर एरिया के पास 3 कथित नशा तस्कर काबू पंजाब में बड़ी वारदात! घर में घुस बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या विधानसभा कमेटी से बाहर हुईं MLA अनमोल गगन मान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक गिरफ्तार
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक गिरफ्तार

बठिंडा : थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने जनता नगर में स्थित एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और दो लड़कियों को भी पकड़ा है। थाना कैनाल कालोनी के एस.एच.ओ. सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जनता नगर में स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चलता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित की और बताए गए घर पर छापा मारा। पुलिस ने जब घर के अंदर दबिश दी, तो वहां दो लड़कियां और घर का मालिक दर्शन कुमार मौजूद थे। पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि आरोपी दर्शन उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह गलत काम करवाता था। उन्होंने बताया कि वह उन्हें धमकाकर और लालच देकर इस धंधे में धकेलता था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को आरोपित के चंगुल से छुड़ा लिया है।

एस.एच.ओ. हरजीवन सिंह ने बताया कि आरोपित दर्शन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की जांच कर रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे गैर-कानूनी धंधों को बठिंडा में चलने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button