August 11, 2025 3:42 pm
ब्रेकिंग
मेधा पाटकर को SC से नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि को रखा बरकरार, जुर्माने को किया रद्द आजादी के जश्न में खलल डालेगी बारिश! 15 अगस्त पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में सांसदों में लिए नए फ्लैट्स बनकर तैयार, जानिए क्या है इनकी खासियत? सरकार बनने पर अफसरशाही को पैरों तले कुचला जाएगा… RJD विधायक के बिगड़े बोल संसद से सड़क तक बवाल… बिगड़ी TMC सांसद की तबीयत… हिरासत में राहुल गांधी ने की ऐसे मदद सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, नाम- कृष्णा-गोदावरी-कोसी और हुगली, मोदी क्यों बोले- कुछ लोगों को बिहार च... संसद से चुनाव आयोग तक वोटर लिस्ट पर बवाल, राहुल समेत हिरासत में लिए सभी सांसदों कों छोड़ा आवारा कुत्तों से मुक्त हो दिल्ली-NCR… सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- 8 हफ्तों में सभी को डॉग शेल्टर मे... पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को पुलिस ने किया डिटेन Amritsar को मिली Vande Bharat की सौगात, टूरिज्म बढ़ेगा और सफर होगा और भी तेज
मध्यप्रदेश

खंडवा में शाजिया से शारदा बनी युवती! मयूर से रचाया विवाह, लाल जोड़ा पहनकर लिए सात फेरे

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसी शादी की तस्वीर आई है… जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां दोंदवाड़ा की शाजिया अब शारदा… बन चुकी है और महादेवगढ़ मंदिर में मयूर संग सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।

खंडवा के ऐतिहासिक महादेवगढ़ मंदिर में मंत्रोच्चार की गूंज के बीच एक अनोखी शादी हुई। दोंदवाड़ा की शाजिया ने सनातन रीति-रिवाज से मयूर के साथ सात फेरे लिए और अब वो शारदा बन गई है। शादी की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से हुई। फिर भारत माता की प्रतिमा के सामने मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि के सात फेरे पूरे किए गए। शाजिया से शारदा बनी युवती ने कहा कि मुझे बचपन से ही सनातन संस्कृति पसंद थी।

मैंने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने मन से यहां आकर मयूर से विवाह किया। वहीं, मयूर ने कहा कि हम दोनों ने साथ जीने का फैसला किया है। दोनों की रज़ामंदी के साथ यह विवाह किया। शादी के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया… और शारदा के इस नए सफर की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button