March 14, 2026 1:56 pm
ब्रेकिंग
शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा ... Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव 'आदि परब' का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण... जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला 'वीआईपी ट्रीटमेंट'; वार्ड... Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड... बालोद प्रशासन का 'सुपर एक्शन'! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159... LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें... सूरजपुर में मातम के बीच भारी बवाल! पेड़ काटने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख... मैनेजर निकला 'विभीषण'! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए... उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई 'किंग' की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी कि... छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के...
दिल्ली/NCR

ठंड की ‘अर्ली एंट्री’: बर्फबारी के बाद दिल्ली-NCR, UP और बिहार में कड़ाके की सर्दी, अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय दिल्ली वालों को ठंड महसूस हो रही है. यानी दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है. ऐसे में दिल्ली में लोगों ने एसी और कूलर चलाने भी बंद कर दिए हैं. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आगे भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली में 5 दिन तक आसमान साफ रहेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बने रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान दिल्ली में मौसम एकदम साफ रहेगा. दिल्ली में तेज हवाएं चलने की भी संभावना नहीं है.

बर्फबारी के बाद ठंड ने दस्तक दी

देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थम गया है, लेकिन ठंड ने एंट्री कर ली है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है. तीनों राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है. उत्तराखंड में सर्द हवाएं चलनी भी शुरू हो गई हैं, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट होने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिसके चलते ठंड और बढ़ सकती है.

उत्तर-प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार में भी गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग की ओर से आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बरेली, कासगंज, इटावा, बाराबंकी और बलिया समेत ज्यादातर राज्यों में आसमान साफ है. वहीं बिहार के पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस तरह दोनों ही राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

वहीं 14 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है. 14 से 19 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा, लक्षद्वीप में अगले 4-5 दिनों तक बिजली कड़कने और तेज हवाएं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

14 से 16 अक्टूबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 14 से 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

वहीं अगले तीन दिन केरल और माहे, ओडिशा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने, तेज रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button