March 3, 2026 3:46 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक महीने में 60 हजार से ज्यादा लोगों की राह होगी आसान, यहां शुरू होगा अंडरपास

इंदौर। तलावलीचांदा स्थित सिंगापुर टाउनशिप के रहवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक महीने में 60 हजार से ज्यादा रहवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पश्चिम रेलवे ने दूसरे अंडरपास से आवागमन के लिए काम शुरू कर दिया है। अंडरपास चौड़ीकरण के लिए नई दीवार बनाई जा रही है। इसके बनने के बाद पुरानी दीवार तोड़ दी जाएगी और दूसरे अंडरपास को एक महीने में शुरू कर किया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर रहवासियों ने आंदोलन किया था और हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसके अतिरिक्त एक जुलाई को कलेक्टोरेट के बाहर प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया था। रहवासियों ने रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखकर अंडरपास शुरू करने की मांग की थी।

इस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। सिंगापुर टाउनशिप के हजारों वाहन चालक पिछले दो वर्षों से दूसरे रेलवे अंडरपास की मांग कर रहे थे। वे रोजाना सुबह से रात तक अंडरपास के नीचे घंटों लगने वाले जाम से परेशान थे। यहां 32 स्थापित और विकासशील कॉलोनियों के साथ-साथ सात गांवों के वाहन चालक आवागमन करते हैं।

15 दिन पहले शुरू हुआ दीवार का काम

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे ने दूसरे रेलवे अंडरपास के निर्माण के लिए नई दीवार बनाने का कार्य पिछले 15 दिनों से शुरू कर दिया है। वर्षाकाल के दौरान अंडरपास में पानी भरने से जमीन करीब डेढ़ फीट धंस गई थी, जिसके मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पंचवटी तिराहा से सिंगापुर टाउनशिप की ओर जाने वाले मार्ग पर वर्तमान दीवार के पीछे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

इसके लिए करीब 20 फीट चौड़ी और 60 फीट लंबी नई दीवार बनाई जा रही है। खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है और नई दीवार के निर्माण के लिए लोहे के सरिये डालकर कार्य जारी है। यह निर्माण कार्य लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद हजारों वाहन चालकों को अलग-अलग अंडरपास की सुविधा मिलेगी।

इससे रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल, जाम न लगे इसके लिए दोनों ओर दो गार्ड सुबह से रात तक तैनात रहते हैं। वर्षा के पानी को अंडरपास में भरने से रोकने के लिए दो मोटर भी लगाई गई हैं, जो पानी एकत्रित होने पर सक्रिय हो जाती हैं।

आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता

रहवासी यशवंत परमार एवं उदय परिहार ने बताया कि सिंगापुर टाउनशिप से शहर की ओर आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता महज नौ फीट चौड़ी सुरंग है, जो 2015 में बनी थी। जून 2023 में यह सुरंग तीन रेलवे लाइनों के विस्तार के बीच दबकर लंबी हो गई, लेकिन चौड़ाई वही रही। इसकी लंबाई 70 बाय नौ फीट है।

नतीजतन, सुबह-शाम यहां हजारों वाहन, स्कूल बसें, एंबुलेंस और दुपहिया वाहन गुजरते हैं, जिससे कई बार घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। हजारों रहवासियों ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जोर दिया, लेकिन अज्ञात कारणों से प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। अप्रैल में डीआरएम रतलाम से दूसरे अंडरपास के शीघ्र निर्माण की गुहार लगाई गई थी, जिसका जवाब मिला था कि यह जल्द ही शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button