August 11, 2025 7:04 pm
ब्रेकिंग
छाता-रेनकोट तैयार रखें, चित्रकोट जलप्रपात उफान पर, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश प्रार्थना सभा की आड़ में 10 वर्षों से चल रहा मतांतरण, महिला समेत दो पर FIR ठगों के निशाने पर बुजुर्ग : CBI-ED का भय दिखाकर बनाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार, जानिए स्कैम से बचने ... रायपुर में दो बड़ी वारदात : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, अज्ञात शव मिलने से में मचा हड़कंप केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल CG के स्कूल में हुईं रहस्यमयी घटनाएं! एक हफ्ते से छात्राएं हो रही बेहोश, डॉक्टरों ने बताई वजह 'ट्रैफिक मैन' महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 18 वर्षों से फैला रहे जागरूकत... कितने सुरक्षित हैं स्कूल : खुले आसमान के नीचे, बारिश में पढ़ाई...छात्रों ने अपने भविष्य की लगाई गुहा... शराब खरीदने के दौरान विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर किया तीन को घायल कार रुकवाई और जबरन अंदर घुसे... दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कारोबारी से 15 लाख की लूट
पंजाब

PGI के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन, लंबे समय बाद होने जा रहा बड़ा फायदा

चंडीगढ़ : पीजीआई के हजारों ठेका कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन आ गया है। लंबे संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद अब डी.सी. रेट पर मिल रही मजदूरी की व्यवस्था को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार ने सेम एंड सिमिलर वेज लागू करने को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 3500 ठेका कर्मचारियों को औसतन 7000 मासिक की वेतनवृद्धि और 19 महीनों का एरियर (कुल 50 करोड़ रुपए) मिलेगा। 6 दिसम्बर, 2024 को पी.जी. आई. प्रशासन की 8वीं याचिका को सेंट्रल एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड (सी.ए.सी.एल.बी.) के सामने रखा गया था, जिसमें 13 जनवरी, 2024 से लेकर 12 जनवरी, 2026 तक दोबारा छूट देने की अपील की गई थी।

बोर्ड ने 9 अक्टूबर, 2018 को दो साल की छूट की शर्त पर मंजूरी दी थी कि ठेका कर्मियों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन नियम लागू करने में देरी होती रही। इस प्रक्रिया को गति देने में ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जे.ए.सी.) और भारतीय मजदूर संघ (बी.एम.एस.) की सक्रिय भूमिका रही। श्रम मंत्रालय ने नोटिफिकेशन को पूर्व प्रभाव से लागू करने में कानूनी अड़चन का हवाला दिया, तब जे.ए.सी. ने केंद्रीय कानून मंत्री से सीधा संपर्क किया और समर्थन मांगा। लगातार फॉलो-अप के बाद 16 जुलाई को कानून मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी। जैक के चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने ठेका कर्मचारियों के सम्मान और अधिकार की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह सिर्फ एक शुरूआत है, आगे भी कर्मचारियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

यह मिलेगा लाभ

पहले सफाईकर्मी को 20,000/माह मिलते थे, अब 27,000/माह मिलेंगे, प्रभावी तिथि 13.01.2024 से।
हॉस्पिटल अटेंडेंट्स, सिक्योरिटी व किचन स्टाफ आदि को भी समान वेतन और डी.ए. बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
कुल एरियर करीब 50 करोड़, यानी मासिक अंतर लगभग 3 करोड़ रुपए।

Related Articles

Back to top button