February 13, 2026 12:44 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 18 वर्षों से फैला रहे जागरूकता

रायपुर: कोरिया जिले के ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर महेश मिश्रा को उनकी वर्षों की अथक सेवा और जनजागरूकता के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें यह पदक और सम्मान प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन भी दिया जाएगा।

ट्रैफिक जागरूकता को बना लिया जीवन का मिशन

नगर सेना में नायक (लांस नायक) पद पर कार्यरत महेश मिश्रा पिछले लगभग 18 वर्षों से ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 500 से अधिक ट्रैफिक जागरूकता शिविर लगाए हैं, जिनमें करीब चार लाख से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में अपने निजी खर्च पर अभियान चलाते हुए उन्होंने युवाओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत समझाई है। मिश्रा ने जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए हैं और सड़कों के गड्ढे भरवाने जैसे ज़मीनी कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button