March 6, 2026 12:09 pm
ब्रेकिंग
सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को 'नॉनवेज' बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेन... इफ्तार पार्टी में मच गई भगदड़! अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला, जान बचाने के लिए कोई टेबल के नीचे छिपा... इश्क का खूनी अंत! डिंडोरी में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत की छलांग; दो दिन तक खाई... दहशत का तांडव! बेखौफ बदमाशों ने शांति से बैठे लोगों पर फेंका घातक 'सूअरमार बम', चीख-पुकार के बीच लहू... करोड़ों की चपत और अब आफत! सुरेश कुटे और पत्नी अर्चना के 'इन्वेस्टमेंट प्लान' का खुला राज, 2467 करोड़... T20 World Cup 2026 Final India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिता... Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने रिवील किया डेट ... सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! 3 दिन में रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई बेकाबू; जानें अब निवेश करें या गि... डिजिटल स्ट्राइक! पाकिस्तान से रची गई ईरान-इजरायल जंग की झूठी कहानी; हैक किए गए अकाउंट्स से फैलाया जा... Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगा प्यार और खुशहाली;...
दिल्ली/NCR

झमाझम बारिश के साथ हुई दिल्ली की सुबह, 5 दिन तक राहत नहीं… UP-बिहार समेत इन 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर क्या है हाल?

दिल्ली की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई और मौसम सुहावना हो गया. दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से तो राहत मिली हुई है, लेकिन जगह-जगह सड़कें जलमग्न हो गई हैं. दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कों पर पानी भरने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है और लंबा जाम लग रहा है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.

मौसम विभाग की ओर से आगे भी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिन और दिल्ली में बारिश की संभावना है. 14 अगस्त को दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

पहाड़ों पर येलो अलर्ट जारी

पहाड़ी राज्यों पर लगातार बारिश हो रही है. अब भी 12-13 अगस्त के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 13 से 15 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 17 अगस्त के दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है.

12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश हो सकती है. 1से 15 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 3 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 14 और 15 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. 13 से 17 अगस्त के दौरान कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है. 13 अगस्त को केरल में भी बारिश हो सकती है.

अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 12 और 13 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

12 और 14 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 17 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button