February 28, 2026 4:54 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
हरियाणा

रोजगार के लिए यूपी से आई महिला से 4 युवकों ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झज्जर पुलिस ने 8 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर बहादुरगढ़ डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला काम की तलाश में फूफा के साथ बस से बहादुरगढ़ आई थी। 12 जनवरी की रात 2 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ पर उतरी। इसी दौरान पांच युवकों ने उसका पीछा किया और रात करीब ढाई बजे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ और सीआईए की विशेष टीमों ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। सीआईए टीम ने पेशेवर तरीके से कार्य करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। आरोपियों द्वारा शराब के ठेके पर ट्रांजक्शन के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका डिजिटल पीड़िता रिकॉर्ड पुलिस जांच में अत्यंत सहायक साबित हुआ। डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया व गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटू रामनगर क्षेत्र में मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

Related Articles

Back to top button