February 12, 2026 10:07 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

बिहार: NSUI के राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह लापता, 3 दिन हुए, मोबाइल भी बंद, पुलिस के भरोसे परिवार

पटना में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह 11 अगस्त से लापता हैं. उनका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है. लापता होने के बाद अब परिवार ने पाटलिपुत्र थाने में गुहार लगाई है. चुन्नू सिंह, गोपालगंज के रहने वाले हैं और पटना में किराए पर रहते थे. आगामी विधानसभा चुनाव में सीवान से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. परिवार को उनके साथ किसी अनहोनी का डर है.

मूल रूप से गोपालगंज जिले के निवासी अभिराम सिंह के पुत्र चुन्नू सिंह 11 अगस्त से लापता बताए जा रहे हैं. चुन्नू सिंह के भाई मोनू कुमार ने राजधानी के पाटलिपुत्र थाने में एक आवेदन देकर बताया है कि चुन्नू सिंह राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में स्थित रोड नंबर 10 के एक मकान में पिछले तीन साल से किराए पर रह रहे थे.

परिवार ने बताया कि वे बीती 11 अगस्त की रात से वह अपने किराए वाले मकान से निकालकर पाटलिपुत्र इलाके में ही स्थित द प्लाजा होटल में अपने मित्र शिवहर जिले के निवासी विपिन कुमार सिंह से मिलने आए थे. 12 अगस्त की सुबह 7:45 बजे के करीब वह अपने मित्र से मुलाकात के बाद होटल से यह कह कर निकले कि वह अपने घर गोपालगंज जा रहे हैं. इसके बाद वे अब तक वापस नहीं लौटे हैं.

परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

मोबाइल बता रहा बंद

मोनू कुमार ने यह भी जानकारी दी है कि पटना से गोपालगंज निकलने के बाद वह अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं. उनका मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है. चुन्नू सिंह के परिवार ने अपने स्तर पर उनको खोजने की पूरी कोशिश की लेकिन अभी तक कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है.

परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

परिवार ने इस बात का डर जताया हैं कि उनके भाई राजनीति करते हैं. उनके साथ कहीं कोई अनहोनी न हो गई हो. चुन्नू सिंह के भाई ने पुलिस से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि चुन्नु सिंह के पास तीन मोबाइल नंबर है और सभी नंबर ऑफ बता रहा है.

बता दें कि चुन्नु सिंह की पहचान एक कांग्रेसी नेता के तौर पर है. बताया यह भी जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में सीवान जिले की किसी सीट से उतरने की तैयारी में भी थे.

Related Articles

Back to top button