April 4, 2026 10:33 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

चीता ‘ज्वाला’ की गजब की चाल, कूनो का जंगल छोड़ पहुंची रणथंभौर; तय किया 100KM का सफर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ‘ज्वाला बीते दिनों नए क्षेत्र की तलाश में जंगल पार कर राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व तक जा पहुंची. टाइगरों के क्षेत्र में पहुंचने से उसकी जान पर बन आई, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी से उसे महज 7 घंटे में सुरक्षित कूनो वापस लाया गया. रेडियो कॉलर की मदद से ज्वाला की लोकेशन ट्रेस की गई. मंगलवार को सवाई माधोपुर में उसे बेहोश कर वाहन से सुरक्षित कूनो लाया गया.

चीता ज्वाला रविवार को मानपुर और काशीपुर गांवों के पास सड़क पर देखी गई थी. फिर रामेश्वर संगम, फतेहपुर और चंबल होते हुए करीरा गांव (राजस्थान) पहुंची, जहां उसने दो बकरियों का शिकार किया. रणथंभौर की सीमा में उसकी मौजूदगी से वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि वहां बाघों से आमना-सामना जानलेवा साबित हो सकता था. सुरक्षा कैमरे और रेडियो कॉलर से निगरानी करते हुए कूनो और राजस्थान की संयुक्त टीम ने अलर्ट रहते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया.

नया क्षेत्र की तलाश में थी ज्वाला चीता

मादा चीता ज्वाला इन दिनों नए क्षेत्र की तलाश में सक्रिय देखी जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जंगली जानवर अक्सर शिकार की उपलब्धता और अनुकूल वातावरण के लिए अपने पुराने क्षेत्र से निकलकर नए इलाकों की ओर रुख करते हैं. इससे पहले भी ज्वाला वीरपुर कस्बे में भी तीन से चार दिन तक विचरण कर चुकी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लगातार अपना नया क्षेत्र तलाश रही है.

मादा चीता और उसके शावक का रेस्क्यू किया गया

ज्वाला के साथ ही उसका शावक भी कूनो जंगल से बाहर घूम रहे थे, सोमवार की रात ज्वाला अपने शावक से बिछड़कर 100 किलोमीटर की दूरी तय कर राजस्थान के रणथंभौर सेंचुरी में पहुंच गई, वहीं शावक मानपुर क्षेत्र में देखा गया. जिन्हें कूनो प्रबंधन ने ट्रेंकुलाइज कर मां के साथ कूनो के खुले जंगल में छोड़ दिया है. कूनो के सीसीएफ उत्तम कुमार ने बताया कि रणथंभौर के पास से मादा चीता ज्वाला और मानपुर के पास से उसके शावक का सफल रेस्क्यू कर दोनों को कूनो के खुले जंगल में छोड़ दिया गया है.

Related Articles

Back to top button